सनातन धर्म संस्कृति का द्योतक है बागमती नदी

सनातन धर्म संस्कृति का द्योतक है बागमती नदी, तराई के मैदानों को पार करती हुई बागमती नदी बिहार में प्रवेश कर 360 किलोमीटर दूरी तय करने के बाद दक्षिण-पूर्व की ओर बहती हुई बूढ़ी गंडक नदी में मिल जाती है। बिहार में बागमतीनदी की कुल लम्बाई 394 किलोमीटर तथा जल ग्रहण क्षेत्र लगभग 6,500 वर्ग किलोमीटर होता है। #सत्येन्द्र कुमार पाठक
नेपाल और भारत देश का बिहार राज्य के उत्तर बिहार में प्रवाहित होने वाली बागमती नदी नेपाल देश के काठमाण्डु घाटी से निकलती है। नेपाल की राजधानी, काठमाण्डु, और पाटन नगर बागमती नदी के विपरीत तटों पर बसे हैं। नेपाल का मधेश प्रदेश से गुज़रकर भारत के बिहार राज्य में प्रवेश करती हुई बागमती नदी का विलय कोसी नदी से होता है। बागमती नदी हिन्दूओं और बौद्धधर्मियों के लिए पवित्र बागमती नदी के किनारे कई हिन्दू मन्दिर अवस्थित हैं। नेपाल का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल पशुपतिनाथ मंदिर बागमती नदी के तट पर अवस्थित है। बागमती की पवित्रता के कारण स्थानीय हिन्दू इसके किनारे अन्तिम संस्कार करते और किरात समुदाय की समाधियाँ किनारे की पहाड़ियों में होती हैं। बागमती नदी बिहार स्तित ढेंग गांव से होकर गुजरती हैं।
काठमांडू स्थित पाटन के पशुपतिनाथ मन्दिर के किनारे हिमालय की महाभारत श्रेणी का बाघ द्वार जलप्रपात से बहती बागमती नदी नेपाल का बागमती प्रान्त एवं बिहार राज्य का सीतामढ़ी, मुज़फ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी एवं नेपाल के शिवपुरी नागार्जुन राष्ट्रीय उद्यान, सुंदरीजल, काठमाण्डु, प्रवाहित होती है। निर्देशांक 27°46′16″N85°25′38″E / 27.77111°N 85.42722°E बागमती नदी ऊँचाई 2,740 मी॰ (8,990 फीट) से प्रवाहित होती हुई बिहार के बोर्ने स्थान कोशी नदी में विलय होती है। निर्देशांक 25°32′31″N86°42′57″E / 25.54194°N86.71583°Eनिर्देशांक:25°32′31″N86°42′57″E / 25.54194°N 86.71583°E पर बागमती नदी की लंबाई 586.3 किलोमीटर (364.3 मील) प्रवाह स्थान पांधेरा दोवान, मकवानपुर मनोहरा, मरिन खोला, लखनदेई नदी, अधवारा, कमला नदी, लालबकैया, विष्णुमति नदी बागमती नदी। में मिलत्ती है।
नेपाली सभ्यता में बागमती नदी के किनारे में अवस्थित आर्य घाटौं पर राजा से लेकर विपन्न तक सभी का अन्तिम संस्कार किया जाता है। बागमती नदी नेपाल में हिमालय की महाभारत श्रेणियों में स्थित बागद्वार से निकल कर बलौर से गुजरते हुए काठमाण्डु के टेकु दोभान मैं विष्णुमति नदी में समाहित होती है। बागमती नदी नेपाल में 195 किलोमीटर की यात्रा तय कर के बिहार के सीतामढ़ी जिले में समस्तीपुर-नरकटियागंज रेल लाइन पर स्थित ढेंग रेलवे स्टेशन के 2.5 किलोमीटर उत्तर में बिहार में प्रवेश करती है। बिहार में बागमती नदी की लम्बाई 394 किलोमीटर और नेपाल में नदी का जल ग्रहण क्षेत्र 7884 वर्ग किलोमीटर है। ढेंग और बैरगनियाँ स्टेशन को जोड़ने वाली रेल लाइन पर बने पुल संख्या 89, 90, 91, 91A और 91B से होकर यह नदी दक्षिण दिशा में चलकर 2.5 किलोमीटर नीचे भारत का जोरियाही गाँव से 5 किलोमीटर दक्षिण चल कर बागमती शिवहर जिले के बखार चंडिहा और अदौरी गाँव की सीमा में आती है।
ढेंग से बखार की दूरी साढे़ 11 कि॰मी॰ से चल कर पूर्वी चंपारण जिले के खोरीपाकड एवं देवापुर गाँव के पास उसके दाहिने किनारे पर लालबकेया नदी में मिलती है। इस लम्बाई में नदी की प्रवृत्ति पश्चिम से होकर बहने की है मगर लालबकेया से उसका संगम स्थल प्रायः स्थिर रहता है। बिहार के तराई क्षेत्रों में प्रवेश करने के बाद नदी बाढ़ के दिनों में अक्सर प्रवाह मार्ग बदल लेती है। नदी में बाढ़ के कारण बिहार के सीतामढ़ी, मुजफ़्फ़रपुर, दरभंगा और मधुबनी ज़िलों में क्षति पहुँचाती है। बागमती नदी की सहायक नदियों में लाल बकेया नदी, लखनदेई नदी, चकनाहा नदी, जमुने नदी, सिपरीधार नदी, छोटी बागमती, कोला नदी आदि हैं। कमला नदी से मिलकर कोसी नदी में बागमती नदी मिल जाती है।
तराई के मैदानों को पार करती हुई बागमती नदी बिहार में प्रवेश कर 360 किलोमीटर दूरी तय करने के बाद दक्षिण-पूर्व की ओर बहती हुई बूढ़ी गंडक नदी में मिल जाती है। बिहार में बागमतीनदी की कुल लम्बाई 394 किलोमीटर तथा जल ग्रहण क्षेत्र लगभग 6,500 वर्ग किलोमीटर होता है। इस तरह नदी उद्गम से गंगा तक कुल लम्बाई लगभग 589 किलोमीटर और जल ग्रहण क्षेत्र 14,384 वर्ग किलोमीटर है। बिहार के द्वितीय सिंचाई आयोग की रिपोर्ट (1994) के अनुसार बागमती के ऊपरी क्षेत्र काठमाण्डू के आस-पास सालाना औसत बारिश 1460 मिलीमीटर और चम्पारण में 1392 मि.मी., सीतामढ़ी में 1184 मि.मी., मुजफ्फरपुर में 1184 मि.मी., दरभंगा में 1250 मि.मी. और समस्तीपुर में 1169 मि.मी. होती है। बागमती नदी में,विष्णुमति नदी,लखनदेई नदी,लाल बकेया नदी,चकनाहा नदी,जमुने नदी,सिपरीधार नदी,छोटी बागमती,कोला नदी मिलती है।
किसान आंदोलन के प्रणेता एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित यदुनंदन शर्मा