
[box type=”info” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
अरांई के सैनिक कवि उदय साहित्य भूषण सम्मान 2024 से सम्मानित… हमरंग फाउंडेशन शुरू से ही साहित्यकारों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से निस्वार्थ भाव से कार्य करती रही है। यह समय-समय पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन भी करती रहती है, जिससे लिखने-पढ़ने वाले लोगों को एक सुंदर मंच मिले। संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष यज्ञेश्वर वत्स जी ने बताया कि, इस प्रकार के आयोजन से साहित्यकारों से संबंध बढ़ता है. #प्रेषक : गणपत लाल उदय, अजमेर (राजस्थान)
[/box]
Government Advertisement...
हमरंग फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 25 अक्टूबर को साहित्यकारों के उत्साहवर्धन हेतु, हिन्दी और उर्दू साहित्य के विस्तार में अमूल्य योगदान देने वाले साहित्यकारों को “साहित्य भूषण सम्मान” 2024 प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिसमें सैनिक कवि गणपत लाल उदय गांव अरांई अजमेर राजस्थान निवासी को भी सम्मानित किया गया।
उदय इससे पहले भी अनेंक सम्मानों से सम्मानित हो चुके है आप लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकार्ड़, ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडियन बेस्टीज अवार्ड, द आइडेल इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड, साहित्य विभूषण सम्मान, अल्फाज़ रत्न सम्मान, राष्ट्रीय शहीद कीर्ती सम्मान, प्रतिभा सम्मान, राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त सम्मान, डॉ. बी आर अम्बेडकर सेवा रत्न सम्मान के साथ लगभग 400 साहित्य सम्मानों से नवाजें जा चुकें है साथ ही 400 से अधिक साझा काव्य संग्रहो में अपनी रचनाएं प्रकाशित व तीन पुस्तकों का संपादन भी कर चुके है स्वयं की एकल तीन पुस्तकें सैनिक की कलम से, सेवा भक्ति के प्रतीक और देश भक्त है हम भारत के प्रकाशित है जो अमेज़न फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।
हमरंग फाउंडेशन शुरू से ही साहित्यकारों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से निस्वार्थ भाव से कार्य करती रही है। यह समय-समय पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन भी करती रहती है, जिससे लिखने-पढ़ने वाले लोगों को एक सुंदर मंच मिले। संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष यज्ञेश्वर वत्स जी ने बताया कि, इस प्रकार के आयोजन से साहित्यकारों से संबंध बढ़ता है, और सभी मिलकर साहित्य की सेवा करें, बस यही एक मात्र उद्देश्य है। संस्था के राष्ट्रीय सचिव विवेक तिवारी अविचल जी ने भी सम्मान प्राप्त करने वाले सभी साहित्यकारों को अपनी और से शुभकामनाएं प्रेषित की है। साथ-साथ इस सम्मान समारोह के सफल आयोजन में संस्था की पूरी टीम ने बढ़-चढ़कर, पूरी लगन से मेहनत की।
इसके आवेदन के लिए पुरूष वर्ग और महिला वर्ग रचनाकारों का अलग-अलग समुह बनाया गया था जिसमें भारतवर्ष के सभी प्रांतो के पात्रता रखने वाले लगभग 450 चयनित रचनाकारों को साहित्य भूषण सम्मान से नवाजा गया है। इसके लिए सम्मान पत्र, मैडल, धातु से बना बैज (नाम के साथ) स्पेशल A6 साईज कार्ड सामग्री कूरियर द्वारा स्थाई पते पर भेजा जाएगा यह ख़बर सुनकर उदय के परिवार, रिश्तेदार और साथियों में ख़ुशी की लहर है।








