राष्ट्रीय समाचार

हर्षोल्लास से मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

सशस्त्र सीमा बल ने हर्षोल्लास से मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अंतर्गत “आजादी का अमृत महोत्सव” हर घर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम सशस्त्र सीमा बल 29 वीं वाहिनी के द्वारा हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।

अशोक शर्मा

गया, बिहार। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अंतर्गत “आजादी का अमृत महोत्सव” पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है I जिसके तहत हर घर तिरंगा फहराने व लगाने के लिए केंद्रीय कर्मचारियों के द्वारा आम नागरिकों को तिरंगा के प्रति जागरूक व प्रोत्साहित करने का अभियान चलाया जा रहा है I

सशस्त्र सीमा बल 29वीं वाहिनी के श्री एच. के. गुप्ता कमांडेंट महोदय के निर्देशानुसार सशस्त्र सीमा बल बीबीपेसरा के निरीक्षक जाकाई वांगपान के द्वारा गांव बीवीपेसरा ,बेरी अदलपुर, सोभ, भदेया, सुलेभटटा में हर घर – घर जाकर तिरंगे के प्रति लोगों को जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है I

तिरंगा फहराने के नियमों व उद्देश्यों को बताया जा रहा है I जिससे नागरिक अधिक से अधिक अपने घरों में तिरंगा झंडा लगा सके एवं राष्ट्रीय झंडे का महत्व समझ सके I

इस कार्यक्रम में रोहित पंचायत मुखिया विजय प्रसाद , उमेश कुशवाह पंचायत समिति सदस्य, गुलाम हैदर उप मुखिया, वार्ड सदस्य मुदसीर खान, समाजसेवी उमेश पासवान , गणमान्य नागरिक एवं शिक्षक एहसान अहमद , ,राजेश कुमार सोनी पल्लवी मो० अबु तल्हा, विजय कुमार यादव , राजीव कुमार, बिनोद कुमार सिन्हा, ध्रुव प्रसाद , नीलम कुमारी, देवयानी भारती साथ ही विद्यार्थि भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए I


¤  प्रकाशन परिचय  ¤

Devbhoomi
From »

अशोक शर्मा

देवभूमि ब्यूरो चीफ, गया

Address »
बाराचट्टी, गया, बिहार

Publisher »
देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड)

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights