
पालमपुर, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का खूबसूरत पहाड़ी शहर, अपनी हरियाली, चाय के बागानों और धौलाधार पर्वत श्रृंखला के लिए जाना जाता है। हालांकि इसे बहुत कम लोग हिल स्टेशन मानते हैं, लेकिन इसके आसपास कई शानदार हिल स्टेशन हैं, जहां आप सुकून भरे पल बिता सकते हैं।
1. धर्मशाला
पालमपुर के पास सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन। यहां से करीब 5 किमी दूर मैक्लोडगंज भी एक्सप्लोर किया जा सकता है। गर्मियों में देशभर से पर्यटक यहां घूमने आते हैं।
मुख्य आकर्षण:
- भागसू वाटरफॉल
- धर्मकोट
- धर्मशाला टी गार्डन
2. बीर बिलिंग
समुद्र तल से लगभग 2,000 मीटर ऊंचाई पर स्थित, बीर बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इसके अलावा ट्रेकिंग, हाइकिंग और कैंपिंग का आनंद भी लिया जा सकता है।
मुख्य आकर्षण:
- चोकलिंग मठ
- गुनेहर वॉटरफॉल
- बीर सनसेट पॉइंट
3. बरोट हिल स्टेशन
हिमाचल की हसीन वादियों में स्थित यह छिपा खजाना है। यहां देवदार के पेड़, झील-झरने और घने जंगल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
मुख्य आकर्षण:
- बरोट मंदिर
- लापस वॉटरफॉल
- बाडा ग्रान ट्रेक
4. कुल्लू
मंडी-मनाली राजमार्ग पर स्थित, कुल्लू अपने शांत वातावरण, घास के मैदान और ऊंचे पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है। वीकेंड ट्रिप के लिए आदर्श।
मुख्य आकर्षण:
- फ्रेंडशिप पीक
- नग्गर कैसल
- भृगु झील
इन हिल स्टेशनों पर आप प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेने के साथ-साथ एडवेंचर और सुकून का पूरा अनुभव ले सकते हैं।








