गया के सभी लोगों ने ललन सिंह को किया नमन

चन्दन कुमार
गया। आज दिनांक 03/8/2022 को पूर्व सांसद स्वर्गीय भगवती देवी जी के स्मारक हॉल में बाराचट्टी की पूर्व विधायक समता देवी के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रखंड अध्यक्ष केडी यादव, प्रधान महासचिव नेशात अली खान, बाराचट्टी विधानसभा प्रभारी भनटा पासवान तथा मोहनपूर के लेखराज यादव ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा कार्यक्रम में अपने-अपने विचार रखे।
मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान, उप प्रमुख बाराचट्टी सोना बाली, युवा अध्यक्ष साजिद, पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद शाहरुख़ अंसारी, संजय सुमन, हारी यादव, गणेश यादव, इंदर देवा यादव और रामजतन यादव ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
सभा समाप्ति के पहले समाजसेवी नेता स्वर्गीय प्रदीप कुमार दीप उर्फ ललन सिंह की आत्मा की शांती के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद सभा की समाप्ति की गई।
उपरोक्त सभी लोगों के साथ-साथ चंद्रिका मांझी, मोहनपुर प्रखंड अध्यक्ष आसिफ अंसारी, परवीन खातून, डॉक्टर ब्रज रविदास, दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष राज कुमार यादव, हरेंद्र सिंह भोक्ता, फूलदेव यादव, संगीता देवी, दुखनी देवी और नसीरुद्दीन अंसारी ने भी अपनी-अपनी वाणी में ललन सिंह को नमन किया।
सभा संबोधन में मुख्य रूप से अन्य लोग भी मौजूद थे। जिनमें राजेन्द्र यादव, रमाशिस यादव और सुनीता देवी थे। इस सभा में उपस्थित राजद के समर्थित सम्मानित कार्यकर्तागण, नेतागण और सैकड़ों महिलाओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
¤ प्रकाशन परिचय ¤
![]() |
From »चन्दन कुमारसंवाददाताAddress »बाराचट्टी, गया (बिहार) | Mob : 8102672644Publisher »देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड) |
---|