जोधपुर के साहित्यकार सुनील कुमार माथुर को बाल प्रहरी और बाल साहित्य संस्थान, अल्मोड़ा (उत्तराखंड) द्वारा आयोजित ऑनलाइन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता और सुंदर कविता पाठ के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। गूगल मीट पर आयोजित इस सम्मेलन में राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, जम्मू और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों के कवियों ने भाग लिया। सम्मेलन में 22 आमंत्रित कवियों एवं कवयित्रियों ने अपनी पसंद की विधा में बाल कविताओं का पाठ किया।
- ऑनलाइन कवि सम्मेलन में सुनील कुमार माथुर सम्मानित
- अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में माथुर को सम्मान
- बाल कविता पाठ के लिए साहित्यकार माथुर को सम्मान पत्र
- 22 कवियों ने ऑनलाइन सम्मेलन में किया कविता पाठ
जोधपुर। बाल प्रहरी और बाल साहित्य संस्थान, अल्मोड़ा, उत्तराखंड द्वारा गूगल मीट पर आयोजित ऑनलाइन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता निभाने एवं सुंदर कविता पाठ करने के लिए साहित्यकार सुनील कुमार माथुर को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कवि सम्मेलन में राजस्थान, मध्यप्रदेश, नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, जम्मू, दिल्ली, बागेश्वर और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों के 22 आमंत्रित कवियों एवं कवयित्रियों ने अपनी पसंद की विधा में बाल कविता का पाठ किया।


