
माइक्रो वेकेशन यानी 24 से 72 घंटे की छोटी यात्राएं युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। कम समय और कम खर्च में घूमने के लिए लैंसडाउन, अल्मोड़ा, कुफरी, नीमराना और रणथंभौर बेहतरीन विकल्प माने जा रहे हैं।
- वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये 5 शानदार डेस्टिनेशन
- 2-3 दिन की छुट्टी में घूमिए लैंसडाउन, अल्मोड़ा और कुफरी
- माइक्रो वेकेशन ट्रेंड: कम समय में यादगार यात्रा का नया तरीका
- वीकेंड को बनाएं खास, इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर
अगर आप भी घर पर छुट्टी बिताते-बिताते बोर हो गए हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप दो दिनों की ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। इन दिनों माइक्रो वेकेशन लोगों के घूमने का पसंदीदा तरीका बन गया है। खासकर जेन-ज़ी (Gen Z) के बीच यह काफी लोकप्रिय है। वहीं, उन लोगों की तादाद भी अधिक है, जो सप्ताह में पाँच दिन ऑफिस में काम करते हैं और दो दिन का वीकेंड मनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी घर पर छुट्टी बिताते-बिताते बोर हो गए हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे आप दो दिनों की ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।
जानें क्या है माइक्रो वेकेशन
बता दें कि माइक्रो वेकेशन एक छोटा हॉलिडे होता है, जिसमें 24 से 72 घंटे यानी 2 से 3 दिन की यात्रा शामिल होती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वे कौन-सी जगहें हैं, जहां माइक्रो वेकेशन को यादगार और मजेदार बनाया जा सकता है। अगर आप 2 से 3 दिन की छोटी-सी ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इन जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
लैंसडाउन
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित लैंसडाउन 2-3 दिन की ट्रिप के लिए बेहतरीन जगह है। यह दिल्ली से करीब 258 किमी दूर है। यहां आप प्राकृतिक सुंदरता के साथ तारकेश्वर महादेव मंदिर, भुल्ला ताल, दरवान सिंह संग्रहालय, वॉर मेमोरियल और सेंट मैरी चर्च आदि घूम सकते हैं।
कुफरी
हिमाचल प्रदेश में स्थित कुफरी, शिमला से करीब 20 किमी दूर है। दिल्ली से यहां पहुंचने में लगभग 7 से 8 घंटे का समय लगता है। यह स्थान शिमला से अधिक ऊंचाई पर स्थित होने के कारण अपेक्षाकृत अधिक ठंडा रहता है। यहां आप फागू, कुफरी फन वर्ल्ड, महाशू पीक और हिमालयन नेचर पार्क का आनंद ले सकते हैं।
नीमराना
राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित नीमराना भी शानदार वीकेंड डेस्टिनेशन है। यह दिल्ली से लगभग 121 किमी दूर है। यहां का प्रसिद्ध नीमराना पैलेस पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। इसके अलावा नीमराना बावड़ी, सरिस्का नेशनल पार्क और तिजारा फोर्ट पैलेस भी घूमने योग्य स्थान हैं।
रणथंभौर
दिल्ली से रणथंभौर की दूरी करीब 402 किमी है। यह राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित है। यहां आप रणथंभौर किला, त्रिनेत्र गणेश मंदिर और रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कर सकते हैं।
अल्मोड़ा
उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित अल्मोड़ा भी माइक्रो वेकेशन के लिए शानदार विकल्प है। दिल्ली से इसकी दूरी लगभग 364 किमी है। यहां आप जागेश्वर धाम, बिनसर वाइल्डलाइफ सेंचुरी, कसर देवी मंदिर और जीरो प्वाइंट जैसी प्रसिद्ध जगहों का भ्रमण कर सकते हैं।








