
अशोक शर्मा
गया, बिहार। बिहार प्रदेश अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जनता दल यू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना अंतर्गत बिहार के 16 हजार युवकों को चयनित किए जाने का स्वागत किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया।
श्री कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के जन कल्याणकारी भावना के कारण एवं दिए गए आश्वासन को सह समय पूरा करने के लिए बिहार के बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 1000000 रूपया कर्ज देने का इंतजाम किया गया है जिसमें ₹500000 अनुदान और ₹500000 84 किस्तों में मामूली ब्याज पर वापस करना है।
Government Advertisement...
मुख्यमंत्री ने बिहार विधानसभा चुनाव के क्रम में दिए गए आश्वासन को सच में पूरा करने के लिए कदम बढ़ा चुके हैं। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत गया जिले के 463 युवा 423 महिला 480 महादलित एवं 643 अति पिछड़े वर्ग के लोगों को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए चयनित किया गया है।
इस योजना के तहत गया जिले के कुल राशि दो अरब नौ लाख रुपए ऋण मुहैया कराया जाएगा। श्री कुमार ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।
¤ प्रकाशन परिचय ¤
![]() | From »अशोक शर्मादेवभूमि ब्यूरो चीफ, गयाAddress »बाराचट्टी, गया, बिहारPublisher »देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड) |
|---|








