
नैनीताल जनपद के कोटाबाग स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आमजन व विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। मुख्यमंत्री ने इसे राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रेरणास्रोत बताया।
- मुख्यमंत्री धामी बोले—‘मन की बात’ देशवासियों के लिए है प्रेरणा का माध्यम
- नैनीताल में मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम, युवाओं से सीख अपनाने का आह्वान
- कोटाबाग कॉलेज में गूंजे प्रधानमंत्री के विचार, सीएम धामी ने बताया राष्ट्र निर्माण का संदेश
- मन की बात से समाज सेवा और नवाचार को मिलती है दिशा: मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। नैनीताल जनपद के कोटाबाग स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को एक प्रेरणादायी माहौल देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 129वें एपिसोड को विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों के साथ सुना।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने वाला एक सशक्त मंच है, जो नागरिकों के भीतर राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचार समाज के हर वर्ग को प्रेरित करते हैं और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के दूर-दराज़ क्षेत्रों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को राष्ट्रीय पहचान मिलती है। समाज सेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और युवाओं की सक्रिय भागीदारी जैसे विषयों पर ‘मन की बात’ ने गहरा प्रभाव डाला है।
उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे कार्यक्रम से मिलने वाली सीख को अपने जीवन में अपनाएँ और समाज के लिए सकारात्मक योगदान दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और विचारशीलता ही विकसित भारत की नींव है।
कार्यक्रम में नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री अजय भट्ट, विधायक कालाढूंगी श्री बंशीधर भगत, नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्या, रामनगर विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट, लालकुआं विधायक श्री मोहन सिंह बिष्ट, हल्द्वानी नगर निगम के मेयर श्री गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।








