
राजस्थान, नागौर। अखिल भारतीय कबीर मठ, सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष, पीठाधीश्वर महंत भारत भूषण महंत डॉ. नानक दास के सानिध्य में 11 जुलाई को सतगुरु कबीर साहब की 628वीं जयंती महोत्सव पर राजस्थान के नागौर जिले में बड़ी खाटू में कबीर कोहिनूर अवार्ड 2025 का आयोजन किया जा रहा है।
देश भर से चुने गए श्रेष्ठ कर्मवीर
इस सम्मान समारोह में देशभर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित कवि, पत्रकार, चिकित्सक, शिक्षक व समाजसेवियों को कबीर कोहिनूर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
बिहार से रक्तवीर डॉ. विकास कुमार होंगे सम्मानित
इसी क्रम में बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर से कवि एवं रक्तवीर डॉ. विकास कुमार को कबीर कोहिनूर 2025 अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। डॉ. विकास कुमार इससे पहले भी मगध गौरव सम्मान सहित कई अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं।
समाज सेवा सर्वोच्च कार्य: डॉ. विकास
डॉ. विकास कुमार का मानना है कि
“समाज सेवा से अच्छा और कोई पुण्य का काम नहीं है।“
उनकी इसी भावना और कार्यों के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान मिलने जा रहा है।