
इस घटना में शर्मसार करने वाली भी तस्वीर सामने आई है, जिसमें बच्ची घायल अवस्था में तड़प रही थी। लोगों की भीड़ तमाशबीन बनकर बच्ची को तड़पता देख मोबाइल से वीडियो बना रही थी।
कन्नौज। कन्नौज में 13 वर्षीय एक बच्ची लहूलुहान खून से लथपथ बदहावास हालत में मिली। इस घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन–फानन पुलिस मौके पर पहुंची और फिर पुलिस ने तत्काल उसको गोद में लेकर इलाज के लिए दौड़ पड़ी। इससे पहले घटना स्थल पर जमा हुई भीड़ बच्ची का वीडियो बनाने लगी। बच्ची मदद के लिए पुकारती रही लेकिन भीड़ फोटो और वीडियो बनाने में व्यस्त दिखी।
कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली एक 13 वर्षीय बच्ची मिट्टी की गुल्लक खरीदने के लिए एक दिन पहले दोपहर करीब 12 बजे के करीब घर से बाजार को गई थी। इस बीच किसी ने उसको बहला-फुसला कर अगवा कर लिया। कई घंटे तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। शाम करीब 5 बजे डाक बंगला गेस्ट हाउस के पीछे बच्ची खून से लथपथ बदहवास हालत में पड़ी मिली।
बच्ची के परिजनों का कहना है कि उसके साथ रेप करने के लिए ही उसको अगवा किया गया था। बच्ची के विरोध करने के कारण उस पर हमला किया गया होगा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। बच्ची को मरा समझ कर दरिंदे उसे सुनसान जगह पर फेंक कर भाग गए होंगे। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए लगातार जांच–पड़ताल करने में जुटी हुई हैं। पुलिस इस मामले को लेकर नगर में बच्ची के घर से मार्केट तक और मार्केट से डाक बंगला गेस्ट हाउस तक के रास्ते तक सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Kannauj : दिवाली पर गुल्लक लेने निकली बच्ची खून से लथपथ मिली… pic.twitter.com/CkYrNoPV84
— देवभूमि समाचार (@devsamachar) October 25, 2022
इस घटना में शर्मसार करने वाली भी तस्वीर सामने आई है, जिसमें बच्ची घायल अवस्था में तड़प रही थी। लोगों की भीड़ तमाशबीन बनकर बच्ची को तड़पता देख मोबाइल से वीडियो बना रही थी। किसी ने भी बच्ची को अस्पताल तक पहुंचाने और उसकी मदद करने की कोशिश तक नहीं की। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि गुरसहायगंज क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बच्ची की घायल अवस्था में मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल उसके इलाज हेतु अस्पताल में पहुंचाया गया। परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है घटना का शीघ्र ही अनावरण किया जाएगा।
Kannauj : दिवाली पर गुल्लक लेने निकली बच्ची खून से लथपथ मिली… pic.twitter.com/p9J48OFZxT
— देवभूमि समाचार (@devsamachar) October 25, 2022
:: साभार समाचार ::