
पौड़ी। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड के दिशा निर्देशन पर जनपद पौड़ी गढ़वाल के नगर पालिका पौड़ी के वार्ड संख्या-11 में सभासद के लिए हुये उपचुनाव में आज तहसील कार्यालय में मतगणना की गयी।
जिसमें उम्मीदवार दिलीप 399 मत पाकर विजयी घोषित हुए। मतगणना में अजयपाल सिंह को 115 तथा गौरव कुमार को 112 मत प्राप्त हुये।
रिटर्निंग ऑफिसर/तहसीलदार बताया कि नगर पालिका पौड़ी के वार्ड संख्या-11 में सभासद उपचुनाव में उम्मीदवार दलीप, योगेश, अजयपाल सिंह, गौरव कुमार ने नामांकन करवाया था, जिसमें से योगेश ने नाम वापस ले लिया था।
Government Advertisement...
उन्होंने कहा कि 12 जून को हुये मतदान में कुल 633 (26.24 प्रतिशत) मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनकी मतगणना आज तहसील कार्यालय में पूर्ण हुयी।




