
यह सम्मान समाज, शिक्षा, राजनीति की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है। इनके साथ ही देशभर के साहित्य साधकों व शिक्षाविदों को उनका सम्मान पंजीकृत डाक -कोरियर से भेजा गया। ज्ञात हो ऋषि वैदिक साहित्य पुस्तकालय ग्रामीण क्षेत्र में पूर्णतः निःशुल्क संचालित है। #समाचार स्रोत : मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
[/box]फतेहाबाद (आगरा)। नगर पंचायत अध्यक्ष कार्यालय पर सरस्वती जयंती (बसंत पंचमी) के शुभ अवसर पर बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी (रजि.) द्वारा संचालित पुस्तकालय ऋषि वैदिक साहित्य पुस्तकालय द्वारा अध्यक्ष नगर पंचायत श्रीमती बबीता शल्या को संस्था अध्यक्ष मुकेश कुमार ऋषि वर्मा, संस्था सहयोगी भूरीसिंह ने “सरस्वती साधिका सम्मान” भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप उन्हें प्रशस्ति पत्र, पटका व मुकेश कुमार ऋषि वर्मा द्वारा रचित बाल कविता संग्रह – चुलबुली कविताएं (पुस्तक) भेंट की।
उन्हें यह सम्मान समाज, शिक्षा, राजनीति की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है। इनके साथ ही देशभर के साहित्य साधकों व शिक्षाविदों को उनका सम्मान पंजीकृत डाक -कोरियर से भेजा गया। ज्ञात हो ऋषि वैदिक साहित्य पुस्तकालय ग्रामीण क्षेत्र में पूर्णतः निःशुल्क संचालित है। पुस्तकालय में इस समय एक हजार से अधिक पुस्तकें व दो हजार से अधिक पत्र -पत्रिकाएं उपलब्ध हैं।
पुस्तकालय का संचालन बृजलोक अकादमी ट्रस्ट द्वारा होता है। पुस्तकालय व अकादमी के विशेष सहयोगी हैं – डॉ. नरेश कुमार सिहाग एडवोकेट, डॉक्टर विकास शर्मा और डॉक्टर वर्षा रानी आदि। उक्त कार्यक्रम के दौरान साहित्य, कला, शिक्षा विषय पर चर्चा हुई, साथ ही बुजुर्गों के हितों पर भी विचार विमर्श किया गया।