राष्ट्रीय समाचार

दूल्हा मण्डप में मस्त, बाराती नाचने में मस्त और दुल्हन फरार

इस दौरान बारात में शामिल लोग नाच गाना व खाना खा रहे थे। इसी बीच परिजनों को जानकारी हुई की दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। कुछ देर ही में दुल्हन के भाग जाने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। मामले की जानकारी होने के बाद दूरी पक्ष के भी पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी भी हुई थी।

मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा में एक गांव में परिजन युवती की शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। शादी के तय दिन पर दूल्हा बारात लेकर मंडप पर पहुंचा ही था कि दुल्हन के बारे में कुछ ऐसा पता लगा कि हर कोई हक्का बक्का रह गया। क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व एक बारात पहुंची थी।

इस दौरान दूल्हा बारात लेकर दुल्हन की चौखट पर पहुंचा। इसी बीच दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामले की जानकारी होने के बाद दुल्हन पक्ष व दूल्हे पक्ष के होश उड़ गए। दुल्हन पक्ष ने दौराला के एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। दुल्हन के परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी।

जेल में बंद पति को चरस देने आई पत्नी; तलाशी के दौरान पकड़ी गई

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित एक गांव निवासी एक युवती का प्रेम प्रसंग काफी समय से दौराला थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक से चल रहा था। वही प्रेम प्रसंग की जानकारी होने के बाद परिजनों ने उसका निकाह तय कर दिया था। दो दिन पूर्व युवक बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था।

इस दौरान बारात में शामिल लोग नाच गाना व खाना खा रहे थे। इसी बीच परिजनों को जानकारी हुई की दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। कुछ देर ही में दुल्हन के भाग जाने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। मामले की जानकारी होने के बाद दूरी पक्ष के भी पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी भी हुई थी।

हरकी पैड़ी पर बच्चे की मौत : डुबकी लगवाते रहे परिजन, पोस्टमार्टम में सामने आया सच

लेकिन ग्रामीणों ने समझाकर मामले को शांत कर दिया था। पीड़ित परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए प्रेमी के भाई को थाने पर बिठा लिया है। थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि प्रेमी जोड़े की तलाश के लिए एक टीम लगा दी गई है। जल्द प्रेमी जोड़े को बरामद कर लिया जाएगा।


Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights