रांची (झारखंड ) पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक शिबू सोरेन का सोमवार को सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
उनके बेटे और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दुखद खबर की पुष्टि की। 81 वर्षीय शिबू सोरेन, जिन्हें ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जाना जाता था, लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
Government Advertisement...
शिबू सोरेन ने तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे और केंद्र में कोयला मंत्री के रूप में भी कार्य किया। जेएमएम के 38 साल तक अध्यक्ष रहे शिबू ने आदिवासी अधिकारों के लिए भरपूर संघर्ष किया।
शिबू सोरेन के निधन की खबर से झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई। जेएमएम कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके रांची स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और अन्य नेताओं ने भी उनके योगदान को याद करते हुए शोक व्यक्त किया।








