
[box type=”info” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
दोस्त के पास… कोयल सी कूकती वह ऐसी लगती कोई जीवनराग अक्सर पास में उसके पायल की झंकार में सुनाई देता रहता रोज नदी के पार उसका चेहरा आलोकित हंसता शाम में सूरज उसको कहता… #राजीव कुमार झा
[/box]
Government Advertisement...

मेरे पास
अब कोई है
उसके हाथ
कोमल हैं
वह किसी दिन
अकेली खड़ी
मुझे देखती
हंस पड़ी
मानो दोस्त हो!
मेरे सपनों की
रानी
दीवानी हो गई
सांसों में महक
रही
बेहद मनचली
सुबह की महकती
गुलाब की कली
शीत धूप बारिश में
भीगती
हर मौसम की बहार
मेरी यार!
दिन में चार बार
कुशल क्षेम खैरियत
पूछती
सूरज के उगते
कोयल सी कूकती
वह ऐसी लगती
कोई जीवनराग
अक्सर पास में
उसके पायल की
झंकार में
सुनाई देता रहता
रोज नदी के पार
उसका चेहरा
आलोकित हंसता
https://devbhoomisamachaar.com/archives/42211
शाम में सूरज
उसको कहता
कितना सुंदर लगता
चांदनी रात में
तुम्हारा श्रृंगार
हिमालय के आंगन में
गंगा की अविरल
बहती धार








