
लाठी डंडों से पीटकर युवक को किया लहूलुहान, केस दर्ज… इसी दौरान राज कसौधन ने अरमान हाशमी पर लाठी डंडे से प्रहार कर दिया। जिसके चलते अरमान हाशमी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक अरमान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया है।
[/box]महराजगंज। महराजगंज जिले के निचलौल शहर में मीट मंडी के पास शुक्रवार को कुछ मनबढ़ों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुटते देख मनबढ़ जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने युवक की मां के तहरीर पर दो आरोपी युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शहर के पांडेय वार्ड निवासी कन्हैया कश्यप और संतोष कश्यप भाई हैं। दोनों भाइयों के बीच घर के बंटवारे से लेकर अन्य विवाद चल रहे हैं। हिंदी वार्ड का रहने वाला युवक अरमान हाशमी कन्हैया कश्यप के घर वाहन चलाने का कार्य करता है।
शुक्रवार सुबह अरमान हाशमी ने संतोष कश्यप के लड़के राज कश्यप के पास फोन करके मीट मंडी के पास बुलाया। जहां पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। कुछ देर बाद कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई।
इसी दौरान राज कसौधन ने अरमान हाशमी पर लाठी डंडे से प्रहार कर दिया। जिसके चलते अरमान हाशमी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक अरमान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया है।
वहीं घायल युवक अरमान हाशमी की मां मुन्नी खातून की तहरीर पर शिवम कसौधन व अक्षत कसौधन के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।