
[box type=”success” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
पेचकस से गोदकर युवक को उतारा मौत के घाट, जानकारी के मुताबिक, आरोपियों की उम्र 15 साल बताई जा रही है। मामूली विवाद में उन्होंने काशिफ की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि काशिफ ने पहले पेचकस से उन्हें धमकाया।
[/box]
नई दिल्ली। दिल्ली के वेलकम इलाके में दो नाबालिग लड़कों ने एक 18 वर्षीय किशोर को पेचकस से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान काशिफ उर्फ रंगीला उम्र 18 वर्ष पुत्र मुख्तियार निवासी गली नंबर 18, ईदगाह रोड, जनता मजदूर कॉलोनी, वेलकम के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों की उम्र 15 साल बताई जा रही है। मामूली विवाद में उन्होंने काशिफ की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि काशिफ ने पहले पेचकस से उन्हें धमकाया।
आरोपियों में से एक काशिफ के हाथ से पेचकस छिनने में कामयाब रहा और उसपर कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई।
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।







