उत्तराखण्ड समाचार

महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

पिथौरागढ। श्रीगोलज्यू संदेश यात्रा का पिथौरागढ जिला मुख्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इससे पूर्व मदकोट, बरम, जौलजीबी, अस्कोट, ओगला, कनालीछीना, सतगढ, सल्मोड़ा, जाजरदेवल में यात्रा का स्वागत किया गया।

श्रीरामलीला मैदान में इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। रथयात्रा रतवाली गांव भी गई, जहां विधि विधान के साथ गोलज्यू की आराधना की गई।

आयोजन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा, स्वागत समिति के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार पंत, अपनी धरोहर संस्था के अध्यक्ष पूर्व आइजी गणेश मर्तोलिया, सचिव विजय भट्ट, उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी, आयोजन समिति के प्रांतीय सदस्य ललित पंत, विप्लव भट्ट, जगदीश कलौनी, सुन्दर सिंह बोनाल, लक्ष्मी भट्ट, रेखा जोशी, नवीन भट्ट, डाक्टर सीबी जोशी, बबीता मेहता, रेखा रानी, नेहा पांडेय, गीता जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बीरेन्द्र बोहरा, गोपाल महर, गिरीश जोशी, समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की।

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights