
बिहार के औरंगाबाद जिले के अंछा पंचायत के विकास कुमार को साहित्य के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान के लिए काशी हिंदी विद्यापीठ के द्वारा विद्या–वाचस्पति उपाधि से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर इस विद्यापीठ की अकादमिक परिषद के अनुशंसा पर आज विद्या–वाचस्पति सम्मान के रूप में मानद का उपाधि दिया गया ।
इन्हें पिछले ही साल दिसंबर में रक्तदान एवं साहित्य के क्षेत्र में मगध गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया था। इन्होंने 24 साल के उम्र में ही लगभग 6 से 7 काव्य संग्रह पुस्तक लिख चुके हैं। अपने लेखनी से पूरे दाउदनगर क्षेत्र का नाम रौशन कर रहे है‚ यही नहीं इन्होंने दाउदनगर का नाम मुंबई‚ राजस्थान‚ दिल्ली‚ नालंदा‚ उतर प्रदेश जैसे कई शहरों में अपने दाऊदनगर का नाम का परचम लहराया है।
विकास कुमार का कहना है कि अपनी अच्छाई को एकत्रित करके रखे‚ और इसे समाज में बिखेरने का काम करे। इस मानद उपाधि प्रदान करने हेतु शौरभ पांडेय सर को दिल से शुक्रिया।