
[box type=”info” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
भारी उमस से राहत मिली, वर्षा से चेहरे खिले… नमकीन की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी वहीं शहर की सड़कों पर भारी पानी बहता नजर आया। मानसून की इस पहली बरसात ने ही प्रशासन की पोल खोल दी। #विशेष संवाददाता सुनील कुमार माथुर
[/box]
Government Advertisement...
जोधपुर। भीषण गर्मी और उमस के बाद जोधपुर शहर में इस मानसून की पहली बरसात होने से जहां एक ओर गर्मी व उमस से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर लोगों के चेहरे खिल उठे।
जोधपुर शहर के भीतरी भागों में अच्छी बरसात हुई और पंडाले गिरे। बरसात होने से लोगों ने स्नान किया और नमकीन की दुकानों पर गर्मागर्म कोप्ते व मिर्ची बडे खाकर खुशनुमा मौसम का आनंद लिया।
नमकीन की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी वहीं शहर की सड़कों पर भारी पानी बहता नजर आया। मानसून की इस पहली बरसात ने ही प्रशासन की पोल खोल दी।
बरसात के पानी की सही निकासी की व्यवस्था नहीं होने से आम जनता को बहते पानी में चलने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
VIDEO : भारी उमस से राहत मिली, वर्षा से चेहरे खिले pic.twitter.com/Qfv6nqFwny
— देवभूमि समाचार (@devsamachar) June 27, 2024
https://devbhoomisamachaar.com/archives/40657







