
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 19 अप्रैल 2026 को ABKMS Foundation के स्थापना दिवस पर भव्य समारोह आयोजित होगा, जिसमें “वतन के वास्ते जीना वतन के वास्ते मरना” पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम में सैनिक कवि गणपत लाल उदय सहित कई विशिष्ट अतिथि और साहित्यकार शामिल होंगे। इस अवसर पर सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
- बिलासपुर में साहित्यिक महोत्सव और पुस्तक विमोचन
- सैनिक कवि गणपत लाल उदय होंगे सम्मान समारोह में शामिल
- ABKMS Foundation के स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन
- ‘वतन के वास्ते जीना…’ पुस्तक के साथ कवि सम्मेलन
“वतन के वास्ते जीना वतन के वास्ते मरना” पुस्तक विमोचन छत्तीसगढ़ में शामिल होंगे सैनिक कवि गणपत लाल उदय
ABKMS Foundation के 5वें स्थापना दिवस समारोह “वतन के वास्ते जीना वतन के वास्ते मरना” पुस्तक विमोचन, सम्मान और विशाल कवि सम्मेलन के आयोजन में शामिल होंगे सीआरपीएफ के जवान सैनिक कवि गणपत लाल उदय।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री तोखन साहू, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री (छत्तीसगढ़), अति विशिष्ट अतिथि माननीय अरुण साव, उपमुख्यमंत्री (छत्तीसगढ़), अति विशिष्ट अतिथि माननीय धरम लाल कौशिक, विधायक, अति विशिष्ट अतिथि अटल श्री वास्तव, विधायक कोटा, अति विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर वीरेन्द्र कुमार सारस्वत, अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक, अति विशिष्ट अतिथि अमिताभ निगम, विशिष्ट अतिथि सीमा निगम, विशिष्ट अतिथि मिनी सिखा श्रीरूप, विशिष्ट अतिथि स्मृति वैष्ण जैन, विशिष्ट अतिथि डॉ. श्यामलाल निराला, विशिष्ट अतिथि रमेश चन्द्र श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित होंगे।
यह कार्यक्रम दिनांक 19 अप्रैल 2026, रविवार को दिन में होटल सेंट्रल पॉइंट, शिव टॉकीज के पास, पुराना बस स्टैंड, जे.पी. वर्मा (ऑडिटोरियम) कॉलेज, जरहा भाटा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में होगा।
इस भव्य समारोह में साहित्यकारों का सम्मान, पुस्तक विमोचन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही “वतन के वास्ते जीना वतन के वास्ते मरना” पुस्तक में भाग लेने वाले देश-प्रदेश के सभी सम्मानित साहित्यकारों का अभिनंदन और सम्मान किया जाएगा। ABKMS Foundation के सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा।
News Source : सैनिक कवि, गणपत लाल उदय, अजमेर, राजस्थान








