
[box type=”success” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
उत्तराखंड मौसम: मसूरी बस स्टैंड के पास भूस्खलन, फंसे पर्यटक, मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार बताए गए हैं। इससे गर्मी से राहत मिल सकती है।
[/box]
मसूरी। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज शुक्रवार को कहीं-कहीं गर्जना और बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि होने के आसार हैं। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह मसूरी में मैसानिक लॉज बस स्टैंड के पास भूस्खलन होने से सड़क बन्द हो गई। जिसके चलते यहां वाहनों के फंसने से जाम लग गया।
सूचना मिलते ही लोनिवि ने जेसीबी मशीन मौके पर पहुंच गई है। सड़क बन्द होने से मैसानिक लॉज बस स्टैंड से किंगरेग जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। स्कूली बच्चे भी परेशान हुए।
इज्जत से पेश आएं, नहीं तो विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहें : SSP
मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार बताए गए हैं। इससे गर्मी से राहत मिल सकती है। आने दो दिन तक प्रदेश भर का मौसम सुहावना रहेगा।
इज्जत से पेश आएं, नहीं तो विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहें : SSP
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।





