
उत्तराखण्ड : अंकिता हत्याकांड के बाद जागी पुलिस… अंकिता हत्याकांड के बाद पौड़ी जिले में स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट के चर्चा में आने के बाद प्रदेश भर के होटल, रिजॉर्ट के जांच की मांग उठी थी।
देहरादून। अंकिता हत्याकांड के बाद प्रदेशभर में होटल, रिजॉर्ट एवं होम स्टे के सत्पापन अभियान के दौरान पुलिस ने 5,496 होटल, रिजॉर्ट एवं होम स्टे का सत्यापन किया। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 612 का पुलिस एक्ट व आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई। इसके अलावा 23 होटल, होम स्टे और रिजॉर्ट को सील किया गया।
अंकिता हत्याकांड के बाद पौड़ी जिले में स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट के चर्चा में आने के बाद प्रदेश भर के होटल, रिजॉर्ट के जांच की मांग उठी थी। इसके बाद डीजीपी अशोक कुमार ने सभी जिलों के पुलिस को उनके यहां मौजूद सभी होटल, रिजॉर्ट और होम स्टे का सत्यापन कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता एडीजी वी मुरुगेशन ने कहा कि डीजीपी के निर्देश के बाद चले सत्यापन अभियान के दौरान 13 जिलों में स्थित 5,496 होटल, रिजॉर्ट एवं होम स्टे का सत्यापन किया।
Government Advertisement...
इनमें से 612 पर पुलिस एक्ट, आबकारी एक्ट अन्य अनियमितताओं पर चालान आदि की कार्रवाई की गई, जबकि 23 होटल, होम स्टे और रिजॉर्ट को सील किया गया। कहा कि सभी जनपद प्रभारियों को समय-समय पर सत्यापन की कार्रवाई कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
होटल, रिजॉर्ट एवं होम स्टे पर हुई कार्रवाई
[one_half]
जनपद
उत्तरकाशी
टिहरी
चमोली
रुद्रप्रयाग
पौड़ी
देहरादून
हरिद्वार
अल्मोड़ा
बागेश्वर
चंपावत
पिथौरागढ़
नैनीताल
ऊधमसिंह नगर
[/one_half][one_half_last]
कुल सत्यापन
716
580
584
471
357
724
417
183
101
123
119
935
186
[/one_half_last]




