
देहरादून। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर संयुक्त नागरिक संगठन और गोरखाली सुधार सभा के तत्वावधान में श्रद्धासुमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवियों और नागरिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को नमन किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और संवेदनशीलता लाकर सरदार पटेल के पदचिह्नों पर चलने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों, असहायों और जरूरतमंदों की मदद कर बंसल ने राज्य की नौकरशाही के लिए नई मिसाल पेश की है। वक्ताओं ने उन्हें “उत्तराखंड का लौह पुरुष” बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में पछवादून क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी और पूर्व सैनिक रघुनाथ सिंह नेगी को भी “उत्तराखंड के लौह पुरुष” सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनके जनहित कार्यों, ईमानदार, निर्भीक और समर्पित व्यक्तित्व के लिए दिया गया। नेगी को समाजसेवी जसबीर सिंह रेनोत्रा द्वारा स्वयं निर्मित स्मृति चिह्न, चौधरी ओमवीर सिंह द्वारा अभिनंदन पत्र, तथा अन्य अतिथियों द्वारा फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, कैप्टन पदमसिंह थापा, कैप्टन वाई.बी. थापा, सतीश त्यागी, डॉ. शैलेंद्र कौशिक, आशा नौटियाल, डॉ. दिनेश सक्सेना, सुशील भंडारी, आचार्य विपिन जोशी, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, नरेश चंद्र कुलाश्री, विनोद नौटियाल, डी.के. बोहरा, लै. कर्नल सी.बी. थापा, मुकेश नारायण शर्मा, गिरीश चंद्र भट्ट, चौधरी ओमवीर सिंह, सुशील त्यागी, ब्रिगेडियर के.जी. बहल, उमेश्वर सिंह रावत, ठाकुर शेर सिंह, अवधेश शर्मा, पूजा सुब्बा, नवीन सडाना, मोहन सिंह खत्री, ताराचंद गुप्ता, दिनेश भंडारी, विशाल गुप्ता, डॉ. राकेश डंगवाल, मेजर एम.एस. रावत, अशोक बल्लभ शर्मा, आशा टम्टा, एडवोकेट प्रियंका रानी, विजय शर्मा, परवीन शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
कार्यक्रम का संचालन और संयोजन संयुक्त नागरिक संगठन के सचिव सुशील त्यागी ने किया।
प्रेषक: सुशील त्यागी, सचिव, संयुक्त नागरिक संगठन, देहरादून।
 
     
 
                       
                       
                       
                       
                      





