
[box type=”success” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
पर्यटन : दिल्ली एनसीआर में मिलेगा ट्रैकिंग का मजा, हरियाणा के यमुनानगर में मौजूद कलेसर फॉरेस्ट ट्रैकिंग करने वालों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां जंगल के हरे-भरे पेड़-पौधों के साथ ही आपको खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। यह स्थान साइकिलिंग के लिए फेमस है।
[/box]
Government Advertisement...
आजकल कई लोग बेहतरीन-बेहतरीन जगहों पर घूमने के साथ-साथ ट्रैकिंग कर भी शौक रखते हैं। ट्रैकिंग के शौकीन लोग हिमाचल प्रदेश या फिर उत्तराखंड या नॉर्थ ईस्ट के पहाड़ों में पहुंच जाते हैं। अगर आप दिल्ली एनसीआर या दिल्ली में रहते हैं और हिमाचल व उत्तराखंड में सिर्फ ट्रैकिंग का लुत्फ उठाने जाते हैं। इससे समय और पैसा दोनों ही बर्बाद होते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन स्थानों पर आप ट्रैकिंग का भरपूर मजा उठा सकते हैं।
लेपर्ड ट्रेल – शायद ही आप इस जगह के बारे में जानते होंगे, अगर आपका जवाब नहीं है तो बता दें कि लेपर्ड ट्रेल बेहद खूबसूरत और फेमस जगह है। जयपुर और गुड़गांव हाइवे के किनारे यह खूबसूरत ट्रेल मौजूद है। अगर आप भी छोटे-छोटे पेड़, छोटे-बड़े पहाड़ और लाल मिट्टी की ट्रेल पर चलना चाहते हैं। तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। सैलानी सबसे ज्यादा मानसून में इस स्थान पर ट्रैकिंग के लिए पहुंचते हैं। अन्य जगहों के पहाड़ों की तरह यहां लैंडस्लाइड का खतरा नहीं रहता है।
[videopress UU3EbF5E]
अरावली हिल्स – लगभग हर दिल्ली वासी को अरावली हिल्स के बारे में पता होगा। दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर के लिए लोगों के लिए अरावली हिल्स एक छिपा हुआ खजाना है। यह पहाड़ी 692 किलोमीटर लम्बी होने के साथ ही आप यहां पर जगह-जगह ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान पर परिपूर्ण अरावली पर्वतमाला फैली हुई है। मानसून में यहां की खूबसूरती अपने चरम पर होती है।
संजय वन – दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर में मौजूद सबसे हसीन और बेहतरीन जगह की बात की जाए, तो संजय वन का नाम जरूर लिया जाएगा। करीब 700 एकड़ से भी अधिक एरिया में फैला यह वन ट्रैकिंग के लिए काफी ज्यादा फेमस है। हरे-भरे पेड़ और सुहाने नजारों के बीच आप ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आप फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
कालेसर जंगल – हरियाणा के यमुनानगर में मौजूद कलेसर फॉरेस्ट ट्रैकिंग करने वालों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां जंगल के हरे-भरे पेड़-पौधों के साथ ही आपको खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। यह स्थान साइकिलिंग के लिए फेमस है। इसके अलावा कलेसर फॉरेस्ट जंगली जीव-जंतुओं के लिए भी फेमस है।
देवघर के आसपास मौजूद इन बेहतरीन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।








