
[box type=”success” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
किशोरी को दुकान पर ले गया, दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया तो जावेद की पिटाई कर दी। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि किशोरी की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
[/box]
Government Advertisement...
देहरादून। एक युवक ने किशोरी को भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने वीडियो भी बना ली। इसे दिखाकर फिर से दुष्कर्म का दबाव डालने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट भी की। इन आरोपों के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उनकी बेटी 17 वर्ष की है। उसकी कुछ दिन पहले जावेद नाम के युवक से दोस्ती हुई। जावेद ने किशोरी को गत 19 सितंबर को फोन किया। महिला के अनुसार जावेद ने उनकी बेटी को डराया कि वह उसके परिवार को जान से मार देगा। किशोरी इस बात से डर गई और उसके बुलाने पर जावेद के घर के बाहर चली गई।
जावेद किशोरी को बाइक पर बैठाकर अपने भाई की दुकान पर ले गया। जावेद ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। आरोप है कि वह फिर से उसे धमकी देने लगा और गत 22 सितंबर को उसका रास्ता रोक लिया।
उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया तो जावेद की पिटाई कर दी। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि किशोरी की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।





