
हनीमून डेस्टिनेशन के लिए परफेक्ट है ये जगह, अंडमान जाने के लिए आप दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु से हवाई यात्रा कर पोर्ट ब्लेयर पहुंच सकते हैं। फिर पोर्ट ब्लेयर से पानी के जहाज की मदद से अंडमान पहुंच जाएंगे। वहीं अगर आप समय की बचत करना चाहते हैं.
[/box]भारत में अपने ऐतिहासिक इमारतों और प्राकृतिक नजारों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। भारत देश दुनियाभर के लोगों को कई खूबसूरत पहाड़ों और समुद्री जगहों की वजह से आकर्षित करता है। अगर पानी के किनारे बसी जगहों की बात करें तो आइलैंड जैसी जगहें भी लोगों को खूब भाती हैं। हालांकि अगर आइलैंड का नाम आते ही आपके दिमाग में मालदीव का ख्याल आता है, तो बता दें कि भारत में स्थिति अंडमान-निकोबार भी कम नहीं है।
Government Advertisement
अंडमान-निकोबार बिलकुल मालदीव की तरह दिखता है। साथ ही यह लोगों का फेवरेट स्पॉट भी बन चुका है। जहां मालदीव में घूमने के लिए कपल्स लाखों रुपए खर्च कर देते हैं। तो वहीं अंडमान में घूमने का खर्च बहुत कम आता है। ऐसे में अगर आप भी सस्ते में ट्रिप प्लान करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अंडमान एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको यहां पर आने वाले कुछ खर्चों के बारे में बताने जा रहे हैं।
जनजातियों के लोग रहते हैं। 18वीं शताब्दी में अंग्रेजों के अलावा जापान और भारत के लोगों के आने तक लोग प्राचीन समय से ही इन द्वीपों में निवास कर रहे हैं। द्वीपों की भूमि बांग्लादेश के शरणार्थियों को भी रहने के लिए दी गई थी। वहीं अंडमान की राजधानी पोर्ट ब्लेयर वर्तमान में भी वैसी की वैसी है। यहां पर आपको ना तो आकर्षक मॉल मिलेंगे और ना ही मल्टीप्लेक्स थियेटर मिलेंगे। अंडमान में रहने वाले लोग आज भी वेस्टर्न कल्चर से कोसों दूर हैं।
अंडमान में हैवलॉक आइलैंड देख आपका मन झूम उठेगा। यह एक फेमस स्थान हैं। हैवलॉक आइलैंड कोरल रीफ, नीले रंग के समुद्र तटों, घने जंगलों और खूबसूरत नजारों से घिरा है। इसके अलावा यहां पर रॉस आइलैंड और नील आइलैंड जैसे खूबसूरत आइलैंड हैं। आपको रॉस और स्मिथ आइलैंड में चुने पत्थर की गुफाओं के साथ ही कई तरह की गुफाएं भी देखने को मिलेंगी। यहां पर आपको सी फूड खाने के लिए मिलेगा। अंडमान के फेवरेट फूड की बात करें तो उत्तर भारतीय, बंगाली और तमिल डिशेज ज्यादा मिलेंगी। पोर्ट ब्लेयर के कई रेस्तरां में कई तरह की फिश और केकड़े की डिशेज सर्व की जाती हैं।
ऐसे में अगर आप भी दिल्ली से अंडमान जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपका एक तरफ का टिकट 7- 10 हजार के बीच पड़ेगा। आप अगर कुछ महीने पहले टिकट बुक करते हैं, तो आपका टिकट थोड़ा सस्ता पड़ सकता है। अंडमान में 4-5 दिन रुकने के लिए आप कम बजट वाला होटल, घूमने आदि के लिए रिक्शा, खाने के लिए लोकल चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं। इस सबको मिलाकर आपका कुछ खर्चा 20-25 हजार रुपए तक मिलेगा। इसके अलावा यहां पर आप एक्टिविटीज में शामिल हो सकते हैं।
अंडमान जाने के लिए आप दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु से हवाई यात्रा कर पोर्ट ब्लेयर पहुंच सकते हैं। फिर पोर्ट ब्लेयर से पानी के जहाज की मदद से अंडमान पहुंच जाएंगे। वहीं अगर आप समय की बचत करना चाहते हैं, तो सिविल एविएशन सेक्टर की अनुमति से प्राइवेट एयरलाइंस से अंडमान सस्ते पैकेज में भी पहुंच सकते हैं।
[box type=”success” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
अंडमान के लिए चार दिन का ट्रिप
- पहला दिन: पोर्ट ब्लेयर (सेलुलर जेल या रॉस द्वीप) में बिता सकते हैं।
- दूसरा दिन: सुबह फेरी से हैवलॉक द्वीप के लिए निकले और पूरे दिन मजा ले सकते हैं।
- तीसरे दिन: शाम को हैवलॉक द्वीप से पोर्ट ब्लेयर तक जा सकते हैं।
- चौथे दिन: पोर्ट ब्लेयर जा सकते हैं।
- छह दिन का ट्रिप प्लान
- पहला दिन: पोर्ट ब्लेयर (सेलुलर जेल / रॉस द्वीप) के लिए जा सकते हैं।
- दूसरे दिन: सुबह जॉली बॉय द्वीप, शाम को चिड़िया टापू या रॉस आइलैंड जा सकते हैं।
- तीसरा और चौथा दिन: दो दिन हैवलॉक द्वीप में बिता सकते हैं।
- पांचवा दिन: हैवलॉक द्वीप से पोर्ट ब्लेयर तक जा सकते हैं।
- छठे दिन: पोर्ट ब्लेयर से अपने डेस्टिनेशन के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप कहीं और घूमना चाहते हैं, तो उसे भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।








