
[box type=”info” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
किसी की कोख उजाड़ कर बनाई जाती है ये डिश, अब तकनीक ने काफी तरक्की कर ली है। मछुआरे इन्हें पालते हैं और इनकी ब्रीडिंग करवाते हैं। जब ये प्रेग्नेंट हो जाती है, तब इन्हें बेहोश कर सिर्फ इनके पेट से अंडे निकाल लिए जाते हैं। इसके बाद फिर से इनकी ब्रीडिंग करवाई जाती है।
[/box]
Government Advertisement...
दुनिया में खाने-पीने के शौकीनों की कोई कमी नहीं है। वैसे तो भगवान ने इंसानों के पेट भरने के लिए कई तरह की सब्जियां और फल बनाए हैं, लेकिन इंसान का मन भला इन सब चीजों से कैसे भर सकता है। वो तो अपने लिए कई अन्य तरह की डिशेज की खोज भी करता रहता है। यही वजह है कि दुनिया को हाल ही में कोरोना जैसी माहमारी की मार झेलनी पड़ी।
कहा जाता है कि चमगादड़ के मांस को खाने की वजह से ये महामारी फैली थी। वैसे तो दुनिया में कई तरह की चीजें हैं, जो इंसान खाकर अपना पेट भर लेता है। लेकिन कुछ आइटम्स अपने स्वाद तो कुछ अपनी कीमत के कारण चर्चा में आ जाते हैं। आपने भारत के वेज मटन के बारे में सुना होगा। साथ ही ऐसी भी कुछ सब्जियां और फल आते हैं, जिनकी कीमत आसमान छूती है।
एल्कीन क्या आपको दुनिया के अब तक के सबसे महंगे डिश के बारे में पता है। इस डिश को बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया इंग्रीडिएंट भारत में अट्ठारह हजार रुपए में 30 ग्राम मात्रा में मिलता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं Caviars की। केवियर्स को दुनिया के सबसे महंगे डिश में इसकी जैसी क्वालिटी होती है, इसकी कीमत उसी आधार पर तय की जाती है। बेलुगा केवियर सबसे महंगा वेरिएंट है।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये है क्या? दरअसल, केवियर स्टूरजोंस मछली के पेट से निकाले जाने वाले काले अंडे हैं। जी हां, मादा स्टूरजोंस जब दस से पंद्रह साल की होती है, तब अंडे देना शुरू करती है। लेकिन मछुआरे इनके पेट से अंडे निकाल लेते हैं और इसे महंगे दाम में मार्केट में बेचते हैं। पहले के समय में स्टूरजोंस मछली के पेट से अंडे निकालने के लिए इन्हें मार दिया जाता था।
अब तकनीक ने काफी तरक्की कर ली है। मछुआरे इन्हें पालते हैं और इनकी ब्रीडिंग करवाते हैं। जब ये प्रेग्नेंट हो जाती है, तब इन्हें बेहोश कर सिर्फ इनके पेट से अंडे निकाल लिए जाते हैं। इसके बाद फिर से इनकी ब्रीडिंग करवाई जाती है। इस मछली के अण्डों को नमक के साथ मिक्स किया जाता है। इसे कैन में करके बाजार में बेचा जाता है। आप चाहें तो इसे ठंडा खा सकते हैं या फिर रुम टेम्प्रेचर पर।
https://www.instagram.com/reel/CyIoBYdg7mh/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।








