उत्तराखण्ड समाचार

मैदान में निकली धूप तो पहाड़ों में छाए बादल

मैदान में निकली धूप तो पहाड़ों में छाए बादल, पर्वतीय इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ने के साथ मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जबकि 18 से 20 अक्तूबर तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

देहरादून। उत्तराखंड में दूसरे दिन भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज मैदानी इलाकों में दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई तो पहाड़ी इलाकों में बादल छाए हैं।

वहीं, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। अन्य सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि कल यानी बुधवार से अगले कुछ दिन राहत मिलने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय समेत मैदानी इलाकों में 17 अक्तूबर को बिजली चमकने और हवा चलने के साथ बर्फबारी व बारिश होने की संभावना जताई है।

पर्वतीय इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ने के साथ मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जबकि 18 से 20 अक्तूबर तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

कहां कैसा है मौसम का हाल

  • मसूरी में हल्के बादल छाए। शहर में तापमान गिरकर 10 डिग्री हुआ।
  • नई टिहरी में खिली हल्की धूप। बीते दिन झमाझम बारिश होने से ठंड बढ़ी
  • केदारनाथ में छाए घने बादल।
  • यमुनोत्री धाम में छाए बादल। बर्फबारी का मौसम बना हुआ है।
  • ऋषिकेश में मौसम साफ। धूप खिली।
  • चमोली में बारिश बर्फबारी के बढ़ी ठंड। आसमान में छिटपुट बादलों के बीच धूप खिली।
  • विकासनगर में आसमान में बादल छाए। तापमान गिरने से ठंड बढ़ी।

👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

मैदान में निकली धूप तो पहाड़ों में छाए बादल, पर्वतीय इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ने के साथ मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जबकि 18 से 20 अक्तूबर तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights