
[box type=”success” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
सत्संग से ही जीवन का अंधकार मिट पाता हैं… श्री कुबाजी महाराजा समाधि स्थल से गौशाला प्रांगण तक कलश यात्रा निकाली गयी जिसमे बैंड पर धार्मिक भजनों की स्वर लहरियों ने समूचे गांव को भक्तिमय बना दिया। # सुनील कुमार माथुर, जोधपुर (राजस्थान)
[/box]
Government Advertisement...
श्री कुबाजी महाराजा गौशाला सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों की ओर से श्री कुबाजी महाराजा गौशाला ग्राम झीतडा, तहसील रोहिट जिला पाली में संगीतमय भव्य कथा का आयोजन किया जा रहा हैं। कथावाचक पंडित घनश्याम कृष्ण महाराज ने कथा के पहले दिन अपने उद् बोधन में कहा कि ग्रंथों में कहा गया है कि हमें सत्संग अनेकानेक जन्मों के पुण्य से प्राप्त होता है किसी एक जन्म से नहीं।
उन्होंने कहा कि जीवन में अगर सत्संग प्राप्त हो जाये तो जीवन का अंधकार खत्म हो जाये। कथा से पूर्व श्री कुबाजी महाराजा की समाधि स्थल पर महिलाओं ने कलश लेकर गोल घेरा बनाकर परम्परागत गीत गाते हुए घेरे मे नृत्य किया व पुरूषों ने रंगबिरंगी छतरियां लेकर गैर नृत्य किया व माहौल को भक्तिमय बना दिया। यह नजारा ऐसा था कि हर कोई नृत्यों को अपने अपने मोबाइलों में केद कर रहे थे।
महिलाएं रंगबिरंगी पौशाकें पहने वातावरण को कौमी एकता का केंद्र बना दिया। सभी जाति के लोग इस कलश यात्रा में उमड पडे। कडाके की धूप के बावजूद भक्तों में भारी उत्साह नजर आया व भक्तो का जोश बढाने के लिए गैर नृतक होई सा होई सा की आवाजें निकाल रहे थे।
श्री कुबाजी महाराजा समाधि स्थल से गौशाला प्रांगण तक कलश यात्रा निकाली गयी जिसमे बैंड पर धार्मिक भजनों की स्वर लहरियों ने समूचे गांव को भक्तिमय बना दिया।
कलश यात्रा में रामरतन रेणवाल, शिवम कुमावत, प्रिंस कुमावत, जगदीश गहलोत, राधा बोरावड, ममता बोरावड, अनु बागरेचा, संगीता बालुन्दिया, आशा रतिड,शांति गोयल, मोहिनी देवी रतिड, सन्तोष रेणवाल सहित कुम्हार समाज के अनेक पदाधिकारी व समाज बंधु उपस्थित थे। इस अवसर पर गैर नृत्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।









True
Right
Right
Nice
True
True