
[box type=”success” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
छात्राओं को स्कूल में अश्लील वीडियो दिखाकर शर्मनाक हरकत करता था शिक्षक, एसएचओ ने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।
[/box]
Government Advertisement...
नई दिल्ली। पंजाब के फगवाड़ा में एक कलयुगी शिक्षक की शर्मनाक हरकत सामने आई है। पुलिस ने छठी कक्षा की छात्राओं को कथित तौर पर अश्लील वीडियो दिखाने वाले शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
यह शिक्षक क्लास रूम की एलसीडी स्क्रीन पर छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाता था और फिर अश्लील हरकत भी करता था। सतनामपुरा के एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह ने कहा कि एक स्कूली छात्रा के पिता की शिकायत पर राजीव शर्मा नाम के शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी गोबिंदपुरा मोहल्ला के राजकीय माध्यमिक स्मार्ट स्कूल में शिक्षक था। एसएचओ ने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।








