स्वयं सेवक नेहरू युवा केंद्र ने मनाया जनसंख्या दिवस

अर्जुन केशरी
गया (बिहार)। आज यानी 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है। भारत में तेज़ी से बढ़ती जनसंख्या सरकार के लिए चिंता का कारण बना रहता है। गया जिला के डोभी प्रखंड अंतर्गत अशोका इंस्टिट्यूट कोचिंग संस्थान अमारूत में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ डोभी नेहरु युवा केंद्र के द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस पर चर्चा किया गया।
जिसमें दिन प्रतिदिन जनसंख्या में बहुत तेजी से वृद्धि हो रहा जिस पर संयुक्त राष्ट्र के द्वारा 11 जुलाई 1889 को पारित किया गया और 1990 में पूरे विश्व में पहली बार जनसंख्या दिवस मनाया गया। उस समय से लेकर आज तक हर 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है।
भारत सरकार ने नारा दिया था हम दो हमारे दो पर असफल रहा क्योंकि लोग जनसंख्या पर कोई नियंत्रण नहीं किया अगर वर्तमान की रेशियो से आबादी बढ़ती रही तो आने वाले समय में कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा इसलिए अब भी लोगों को जागरुकता अधिक से अधिक करना होगा।
सरकार का नया नारा है छोटा परिवार , सुखी परिवार जिस में बच्चा पालन पोषण ,खान पान, शिक्षा , रोजगार आदि अन्य आवश्यकता पूर्ण हो सके।इस मौक़े पर शिक्षक अशोका सर,राजू कुमार आदि।
¤ प्रकाशन परिचय ¤
![]() |
From »अर्जुन केशरीवरिष्ठ संवाददाताAddress »बाराचट्टी, गया (बिहार)Publisher »देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड) |
---|