अपराध

STF को मिली बड़ी सफलता, एक लाख का इनामी गिरफ्तार

STF को मिली बड़ी सफलता, एक लाख का इनामी गिरफ्तार, सभी लोग आरोपी प्रकाश पंत ओमप्रकाश के नाम से जानते थे। आरोपी पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। एसएसपी एसटीएफ (STF) आयुष अग्रवाल ने मामले की जानकारी दी।

देहरादून। देहरादून में एसटीएफ (STF) को बड़ी सफलता मिली है। एक लाख के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने जमीन विवाद में अपनी चाचा की हत्या कर दी थी। तब से आरोपी फरार चल रहा था। एसटीएफ (STF) ने हत्यारोपी को हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़ा।

10 दिसंबर 2009 को लालकुआं, बिंदुखता में दुर्गा पंत की उसके भतीजे प्रकाश पंत ने तमंचे से गोली मारकर कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी प्रकाश फरार हो गया था। अफवाह फैलाई कि वह नेपाल चला गया और कभी भारत नहीं आएगा। लेकिन, इस बीच देश के कई जगहों पर रहा।

नशे के हालत भिड़े दो पक्ष, लोडर चालक के पैर में मारी गोली

अब बीते सात साल से हरियाणा के फरीदाबाद में वेल्डिंग की दुकान चला रहा था। वर्ष 2016 में उसने उन्नाव की लड़की से शादी कर ली थी। उसके तीन बच्चे भी है।

सभी लोग आरोपी प्रकाश पंत ओमप्रकाश के नाम से जानते थे। आरोपी पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। एसएसपी एसटीएफ (STF) आयुष अग्रवाल ने मामले की जानकारी दी।


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

STF को मिली बड़ी सफलता, एक लाख का इनामी गिरफ्तार, सभी लोग आरोपी प्रकाश पंत ओमप्रकाश के नाम से जानते थे। आरोपी पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। एसएसपी एसटीएफ (STF) आयुष अग्रवाल ने मामले की जानकारी दी।

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights