
देशसेवा और साहित्य में अद्वितीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान
नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सेवारत अरांई अजमेर के निवासी गणपतलाल उदय को देश सेवा के साथ-साथ साहित्य में अद्वितीय योगदान के लिए नेशनल आईकॉन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें एक मोमेंटो (शील्ड), मेडल और प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में सैनिक/कवि गणपतलाल उदय अपनी धर्मपत्नी कौशल उदय के साथ शामिल हुए।
प्रधानमंत्री संग्रहालय में हुआ आयोजन
यह सम्मान समारोह देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित तीन मूर्ति मार्ग, प्रधानमंत्री संग्रहालय में गुरुवार, 10 जुलाई को शाम 4 बजे से देर रात तक आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आयोजक श्री मोहित नारायण (संस्थापक एवं निदेशक, द भारत समाचार और भारती युवा कल्याण संघ) के स्वागत भाषण, दीप प्रज्वलन और गणपति वंदना के साथ हुई। यह सम्मान भारती युवा कल्याण संघ (भारत), द भारत समाचार, पर्यटन विभाग जम्मू और कश्मीर सरकार, रक्षा मंत्रालय और भारत सरकार के सहयोग से दिया गया। इसमें देशभर के 100 विशिष्ट व्यक्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट पहचान के लिए सम्मानित किया गया।
अनेक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुके हैं उदय
गणपतलाल उदय इससे पहले भी ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड, लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड और देश रत्न अवॉर्ड जैसे सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं। उदय की तीन एकल पुस्तकें, तीन साझा काव्य संग्रहों का संपादन, और सैकड़ों पुस्तकों में रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं, जिन्हें Amazon, Flipkart और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर पढ़ा जा सकता है।
Government Advertisement...
उद्घाटन समारोह में शामिल रहे अनेक गणमान्य अतिथि
कार्यक्रम का उद्घाटन इन प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने किया:
- रघुराज सिंह, केंद्रीय मंत्री, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (उत्तर प्रदेश सरकार)
- सतीश चन्द्र द्विवेदी, पूर्व शिक्षामंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार)
- डॉ. अभिषेक वर्मा, मुख्य समन्वयक, शिवसेना भारत गठबंधन एवं चुनाव
- रामदास बंडु आठवले, केंद्रीय राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता (भारत सरकार)
- धर्मवीर सिंह, हाईकोर्ट, कर्नाटक
- डॉ. मिनाक्षी बंसल, डायरेक्टर, धन्यम फाउंडेशन
- एडवोकेट राजू रस्तोगी
इन गणमान्य अतिथियों ने आयोजकों और पुरस्कार विजेताओं को उनके विशेष कार्यों और समर्पण के लिए बधाई दी।








