
रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (महिला मोर्चा) की प्रदेश अध्यक्ष और एक प्रतिष्ठित संस्था की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत को राज्य समाज कल्याण आयोग का अध्यक्ष नामित किया है। इस नियुक्ति से प्रदेश भर में हर्ष का माहौल है। श्रीमती शालिनी राजपूत,जो कांकेर जिले से आती हैं,ने इस महत्वपूर्ण पद के लिए पिछले माह से अथक प्रयास किए थे। उनकी इस उपलब्धि पर उनकी संस्था ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है,जिसने इस मामले में पूरा सहयोग दिया। इस नियुक्ति के साथ ही श्रीमती राजपूत को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ है।
छत्तीसगढ़ की जीवनधारा नमामी गंगे के चेयरमैन डॉ. हरि ओम शर्मा ने इस अवसर पर श्रीमती शालिनी राजपूत को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि शालिनी जी की इस नई जिम्मेदारी से संस्था को स्थानीय स्तर पर लाभ मिलेगा और हमारे स्थानीय पदाधिकारियों का ताकत और आत्मविश्वास मजबूत होगा। उन्होंने शीघ्र ही दिल्ली में उनसे मुलाकात की उम्मीद भी जताई।
वहीं,जीवन धारा नमामी गंगे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,बिहार राज्य प्रभारी और जी 5 के सदस्य श्री सत्येन्द्र कुमार पाठक ने भी श्रीमती शालिनी राजपूत को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर नामित होने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती राजपूत समाज कल्याण के क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। श्रीमती शालिनी राजपूत की इस नियुक्ति से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह है और उन्हें उम्मीद है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को कुशलतापूर्वक निभाएंगी।