अपराध

रिटायर्ड फौजी ने बेटी-भाई और भतीजे को गोली मारी

रिटायर्ड फौजी ने बेटी-भाई और भतीजे को गोली मारी, रामाधार की चार बेटी और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दो बच्चे स्कूल गए हुए थे। रामाधार वर्ष 2019 में फौज से रिटायर हुआ था।

सागर। एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी बेटी, बड़े भाई और भतीजे को गोली मार दी। भाई और भतीजे की अस्पताल में मौत हो गई। बेटी के पैर में गोली लगी है, उसका बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। घटना ढाना के पास लालेपुर गांव की है।

रिटायर्ड फौजी रामाधार तिवारी 50 शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पत्नी संध्या तिवारी से किसी बात को लेकर मारपीट कर रहा था। ये देख भाई राममिलन 62 ने बीच बचाव किया। इस दौरान रामाधार ने उसे गोली मार दी। राममिलन का बेटा अज्जू 36 पहुंचा तो उस पर भी गोली चला दी।

आरोपी की बेटी वर्षा 24 रोकने आई तो उस पर भी फायर कर दिया। तीनों घर के बाहर सड़क पर तड़पते रहे। आरोपी कार लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी को सिविल लाइन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

रक्षाबंधन पर 13 वर्षीय नाबालिक हुई दुष्कर्म का शिकार

आरोपी रामाधार तिवारी तीन भाई थे। एक की पहले ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की आरोपी ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी रिटायर्ड फौजी का आए दिन उसकी पत्नी से विवाद होता रहता था। शुक्रवार की सुबह जब विवाद बढ़ गया तो राममिलन समझाने पहुंचा।

रामाधार की चार बेटी और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दो बच्चे स्कूल गए हुए थे। रामाधार वर्ष 2019 में फौज से रिटायर हुआ था।




👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

रिटायर्ड फौजी ने बेटी-भाई और भतीजे को गोली मारी, रामाधार की चार बेटी और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दो बच्चे स्कूल गए हुए थे। रामाधार वर्ष 2019 में फौज से रिटायर हुआ था।

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights