अपराध

बिस्कुट लेने गई बच्ची से किया था दुष्कर्म

बिस्कुट लेने गई बच्ची से किया था दुष्कर्म, साथ ही पीड़ित महिला के जरिये कई लोगो से लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये वसूल लिए। बाद में महिला से शादी करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गोरखपुर। गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में किराये के मकान में मां के साथ रहने वाली नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बृहस्पतिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपी पर पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया था।

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपनी बेटी के साथ शाहपुर इलाके में किराये के मकान में रहती है। 18 सितंबर को बच्ची घर के पास ही स्थित एक दुकान पर बिस्कुट लेने के लिए गई थी। रास्ते में उसे अर्जुन नाम का युवक मिला। वह टॉफी दिलाने के बहाने बहलाकर पास में सुनसान जगह पर लेकर गया।

प्रेमी को पीटा… सामने किया था प्रेमिका से सामूहिक दुष्कर्म

उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। किसी तरह उसके चंगुल से छूटी बच्ची घर पहुंची। उसकी हालत देखकर मां समझ गई थी। बच्ची ने मां को आपबीती बताई। इसके बाद मां बच्ची को लेकर थाने पहुंची थी। बच्ची की मां की तहरीर पर केस दर्ज पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी, लेकिन वह फरार हो गया था।

बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। गोरखपुर जिले में शाहपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर तीन साल से दुष्कर्म करने के आरोपी रतन लाल सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वासदेवपुर थाना औराई जिला भदोही का निवासी है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

तलाकशुदा महिला ने मेट्रीमोनियल साइट पर बनाया प्रोफाइल



इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि आरोपी ने पादरी बाजार इलाके की दो बच्चों की मां को लोन दिलाने का झांसा दिया। वह उससे मिलने लगा। फिर प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ ले जाकर पति-पत्नी की तरह तीन साल रहा और शारीरिक शोषण करता रहा। साथ ही पीड़ित महिला के जरिये कई लोगो से लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये वसूल लिए। बाद में महिला से शादी करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।




👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

बिस्कुट लेने गई बच्ची से किया था दुष्कर्म, साथ ही पीड़ित महिला के जरिये कई लोगो से लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये वसूल लिए। बाद में महिला से शादी करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights