
[box type=”success” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
बारिश का अलर्ट, 15 से 17 सितंबर तक बिगड़ेगा मौसम… इसके साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ में 1 जून से अब तक 1099.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 36 फीसदी ज्यादा है। जुलाई महीने में सबसे ज्यादा 800 मिमी बारिश हुई।
[/box]
Government Advertisement...
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में अगले दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद मौसम विभाग ने 15 से 17 सितंबर तक तीन दिनों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक, गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। जिससे शहर के तापमान में गिरावट आएगी। कल शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
14 और 15 सितंबर को चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 16 सितंबर को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस, 17 सितंबर को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
इसके साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ में 1 जून से अब तक 1099.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 36 फीसदी ज्यादा है। जुलाई महीने में सबसे ज्यादा 800 मिमी बारिश हुई। जबकि अगस्त में 159.1 मिमी बारिश हुई थी।
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।








