राष्ट्रीय समाचार

पुनीत रचनात्मक दीप सम्मान “मुकेश बिस्सा” को

(देवभूमि समाचार)

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा दूरदर्शन स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन “दूरदर्शन स्थापना दिवस साहित्यिक महोत्सव” का आयोजन किया गया। जिसका विषय ‘दूरदर्शन से जुड़ी यादें’ रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया तथा दूरदर्शन पर आधारित अपनी बेहतरीन रचना को प्रस्तुत कर दूरदर्शन से जुड़ी पुरानी यादों को फिर से ताज़ा कर दिया।

इस महोत्सव में मुकेश बिस्सा (जैसलमेर, राजस्थान) की रचना ने सभी का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। इस महोत्सव में सम्मिलित प्रतिभागी रचनाकार श्री मुकेश बिस्सा को ऑनलाइन “पुनीत रचनात्मक दीप” सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने दूरदर्शन को ज्ञान, जानकारियों और मनोरंजन का महत्वपूर्ण स्रोत बताया और महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन तथा उत्साहवर्धन भी किया।

News Source : mkbissa31@gmail.com

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights