साहित्य लहर

कविता : भूतकाल

डॉ.राजीव डोगरा कांगड़ा हिमाचल प्रदेश (युवा कवि लेखक)
(हिंदी अध्यापक) पता-गांव जनयानकड़, कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

धीरे-धीरे बहुत से
चेहरे आलोप हो रहे हैं
देखता था जिनको बचपन से।

धीरे-धीरे वो सब आवाज़े
खामोश हो रही है
सुनता था जिनको लड़कपन से।

Related Articles

धीरे-धीरे वो सब
अपने-पराये खोते जा रहें है
मिलता था जिनको बाल्यावस्था से।

धीरे-धीरे वो सब गाँव
शहर में बदलते जा रहे हैं
घूमता था जिनकी पगडंडियों के किनारे।

धीरे-धीरे वो सब मानव
दानव में बदलते जा रहे हैं
समझता था जिनको विश्व का महामानव।


Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights