
परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने के लिए नियमित रिविजन, शांत वातावरण में अध्ययन, बिंदुवार उत्तर लेखन और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक हैं। अनावश्यक प्रतिस्पर्धा और तनाव से बचते हुए आत्मविश्वास बनाए रखना सफलता की कुंजी है। सही खान-पान और पर्याप्त विश्राम भी बेहतर प्रदर्शन में सहायक होते हैं।
- बोर्ड परीक्षा में सफलता के मंत्र
- एकाग्रता और आत्मविश्वास से बढ़ाएँ अंक
- स्मार्ट स्टडी से पाएँ बेहतरीन परिणाम
- तनावमुक्त होकर दें परीक्षा, पाएँ अधिक अंक
सुनील कुमार माथुर
इस समय बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं और हर विद्यार्थी अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने के लिए अध्ययनरत है। परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने के लिए शांत वातावरण में एकाग्रता के साथ अध्ययन करें। रटने का प्रयास न करें और न ही मन व मस्तिष्क में प्रतिस्पर्धा की अनावश्यक भावना रखें। आपने साल भर जो पढ़ाई की है, उसका रिविजन करें और अपने बनाए गए नोट्स का अध्ययन करें। जो अध्याय कठिन लगें, उन्हें विशेष ध्यान से पढ़ें।
परीक्षा में अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ लिखने की कोशिश करें तथा हर प्रश्न का बिंदुवार उत्तर दें। अनावश्यक बातें लिखकर अपने उत्तर को न बिगाड़ें। जितना याद हो, उतना ही स्पष्ट और सटीक लिखें। जो प्रश्न आपको अच्छे से आते हैं, उन्हें पहले हल करें और शेष प्रश्न बाद में करें। घर पर जब परीक्षा की तैयारी कर रहे हों, उस समय लिख-लिखकर याद करें। इससे आपकी लिखने की गति बनी रहेगी और आपको यह भी पता चल सकेगा कि आप उत्तर ठीक प्रकार से लिख पा रहे हैं या नहीं।
परीक्षा की तैयारी करते समय हल्का और पौष्टिक भोजन करें तथा रात्रि में देर रात तक न पढ़ें, वरना सुबह समय पर आँख नहीं खुल पाएगी। इससे बेहतर है कि सुबह जल्दी उठकर अध्ययन करें, क्योंकि सुबह का पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद रहता है। परीक्षा सकारात्मक सोच के साथ दें, भयभीत होकर नहीं। तनावमुक्त होकर परीक्षा देंगे तभी सही उत्तर लिख पाएंगे और बेहतर अंक प्राप्त कर सकेंगे। अपनी तुलना दूसरे विद्यार्थियों से न करें। बल्कि यह मानकर पढ़ें कि पढ़ाई में आप भी किसी से कम नहीं हैं। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, क्योंकि आत्मविश्वास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
सुनील कुमार माथुर
सदस्य अणुव्रत लेखक मंच एवं
स्वतंत्र लेखक व पत्रकार
33 वर्धमान नगर, शोभावतों की ढाणी, खेमे का कुआं, पाल रोड, जोधपुर, राजस्थान









Great Tips and Guidance
धन्यवाद
Ny article
धन्यवाद
Nice
Nice
धन्यवाद