
जोधपुर। बाल प्रहरी द्वारा गूगल मीट पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने एक के बाद एक शानदार बाल कविताएं प्रस्तुत कर वाह वाह लूटी और श्रोताओं को अपनी अपनी कविताओं से बांधे रखा। सभी कवियों ने इस अवसर पर पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गये निर्दोष लोगों को पुष्पांजलि अर्पित की एवं हमले के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।
इस अवसर पर साहित्यकार आकाश सारस्वत ने कहा कि व्यक्तिगत परिवर्तन के लिए बाल प्रहरी की ऐसी कार्यशालाएं आयोजित करना एक सराहनीय कदम है, चूंकि ऐसी कार्यशालाएं बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध हो सकती है और बच्चे देश के बेहतर व आदर्श नागरिक बन सकें।
साहित्यकार सुनील कुमार माथुर ने बताया कि इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरिद्वार, हरियाणा, मध्यप्रदेश, देहरादून, पौड़ी सहित देश भर से आमंत्रित 20 कवियों और कवयित्रियों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी। जोधपुर के साहित्यकार सुनील कुमार माथुर ने भी इस कवि सम्मेलन में अपनी भागीदारी निभाई।
माथुर ने बताया कि प्रकाश चन्द्र पांडे, श्रीमती अनिता गंगाधर, श्रीमती सरोजनी कुकरेती, सुश्री ललिता परगांई, श्रीमती भावना भंडारी, श्रीमती विमला रस्तोगी, श्रीमती लता नेगी, डा सीमा गुप्ता, डा विधा चौधरी व डॉ अशोक कुमार नेगी सहित 20 कवियों व कवियित्रियों ने कविता पाठ किया।
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की अध्यक्षता अश्वनी कुमार पाठक ने की व मंच का संचालन गिरीश मठपाल ने किया। अंत में साहित्यकार उदय किरौला ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।








