बिहार में फिर से नीतिश सरकार
महागठबंधन की बनी सरकार : बीजेपी से तोड़ा नाता, आरजेडी से जोड़ा

ओम प्रकाश उनियाल
जेडीयू के नीतिश यादव ने एनडीए से नाता तोड़कर बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी। भाजपा में इससे आक्रोश पनपा हुआ है। भाजपा इसे विश्वासघात बता रही है, जबकि जेडीयू इसे उचित कदम ठहरा रही है। बीजेपी के साथ जाने से नुकसान हुआ बता रही है। नीतिश ने आरजेडी से हाथ मिलाकर महागठबंधन की सरकार बनाकर बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा है।
राज्य के मुखिया की गद्दी पर आठवीं बार नीतिश की ताजपोशी हुई है। उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (आरजेडी) बनाया गया है। तेजस्वी दूसरी बार उप-मुख्यमंत्री बने हैं। सरकार बेशक नयी बन गयी है मगर चेहरा वही है।
यह बात तो सच है कि नीतिश यादव को समझना बहुत मुश्किल है। वे कब क्या खेला खेल जाएं इसका अनुमान लगाना बड़ा मुश्किल है। नीतिश की इस रणनीति का खामियाजा क्या आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ सकता है। यह सवाल बड़ा अहम् है?
महागठबंधन की सरकार बिहार को प्रगति के पथ पर ले जाने में कितना सक्षम होगी यह तो समय ही बताएगा? बिहार राज्य के हालात किसी से छिपे हुए नहीं हैं।
राजनीतिज्ञ विकास की बात जरूर करते हैं लेकिन बिहार के विकास की जो तस्वीरे सामने आती रहती हैं उनसे राजनीतिक दलों और राजनीतिज्ञों की पोल खुलकर सामने आती है। बिहार को बार-बार सत्ता परिवर्तन की जरूरत नहीं बल्कि विकास को धरातल पर उतारने की जरूरत है।
¤ प्रकाशन परिचय ¤
![]() |
From »ओम प्रकाश उनियाललेखक एवं स्वतंत्र पत्रकारAddress »कारगी ग्रांट, देहरादून (उत्तराखण्ड) | Mob : +91-9760204664Publisher »देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड) |
---|