
(देवभूमि समाचार)
हिसार, सिवानी मंडी | राष्ट्रीय साहित्य क्षेत्र में गौरवपूर्ण पल आया है। भीलवाड़ा की साहित्य साधना की धरती से जुड़ी खबर सामने आई है कि सिवानी मंडी के गाँव बड़वा के साहित्यकार दंपत्ति डॉ. प्रियंका सौरभ और डॉ. सत्यवान सौरभ को साहित्यांचल संस्था द्वारा घोषित राष्ट्रीय साहित्यान्चल सम्मान हेतु चुना गया है। घोषित सूची के अनुसार, डॉ. प्रियंका सौरभ को “सुशीला देवी खमेसरा राष्ट्रीय साहित्यांचल सम्मान” और डॉ. सत्यवान सौरभ को “स्वरूप सिंह खमेसरा राष्ट्रीय साहित्यांचल सम्मान” (₹5100 प्रत्येक) प्रदान किया जाएगा।
इस चयन के साथ ही यह दंपत्ति राष्ट्रीय स्तर पर अपनी साहित्यिक पहचान को और मजबूत करने में सफल रहे हैं। साहित्यकार दंपत्ति न केवल सक्रिय लेखन में संलग्न हैं, बल्कि देश-विदेश के हज़ारों अखबारों में प्रतिदिन विभिन्न भाषाओं में संपादकीय लेख भी प्रकाशित कर रहे हैं। डॉ. सत्यवान सौरभ की अब तक 17 पुस्तकें और डॉ. प्रियंका सौरभ की 10 पुस्तकें विभिन्न विधाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। दोनों कवि-लेखक कविता, दोहे, कहानियाँ, लघुकथाएँ और बाल कविताएँ भी रचते हैं, जिससे उनकी रचनात्मकता का व्यापक स्वरूप सामने आता है।
डॉ. प्रियंका सौरभ ने चयन पर कहा,
“शब्द मेरे लिए केवल अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं। यह चयन साहित्य साधना की यात्रा को नई प्रेरणा देगा।”
वहीं डॉ. सत्यवान सौरभ ने कहा,
“साहित्य साधना का मार्ग कठिन होता है, लेकिन जब समाज और संस्थाएँ उसे मान्यता देती हैं, तो यह तपस्या सार्थक हो जाती है।”
साहित्यांचल संस्था वर्षों से साहित्यकारों को मंच और सम्मान प्रदान करती रही है। इस प्रयास से न केवल वर्तमान साहित्यिक धारा को मजबूती मिली है, बल्कि नई पीढ़ी के साहित्यकारों को भी प्रेरणा मिल रही है। दोनों साहित्यकारों ने साहित्यांचल परिवार, निर्णायक मंडल और अपने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और इसे अपनी साहित्यिक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।
🎉 डॉ. प्रियंका सौरभ और डॉ. सत्यवान सौरभ को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान और राष्ट्रीय साहित्यान्चल सम्मान के लिए से बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपकी इस उपलब्धि ने न केवल साहित्यिक समाज को गर्वित किया है, बल्कि नई पीढ़ी के लेखकों और पाठकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है। हम आशा करते हैं कि आपकी रचनात्मकता और योगदान इसी तरह देश-विदेश में साहित्य की धारा को समृद्ध करते रहेंगे।
-देवभूमि समाचार