
जिला प्रशासन नागौर द्वारा प्रकाशित पंच गौरव पुस्तिका जिले की पाँच विशिष्टताओं को संक्षेप में प्रस्तुत करती है। यह पुस्तिका प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान की दृष्टि से उपयोगी होने के साथ-साथ आमजन के लिए भी ज्ञानवर्धक है। इसमें नागौरी पान मैथी, मूंग, कबड्डी और संत मीराबाई स्मारक जैसी महत्वपूर्ण विशेषताओं का उल्लेख किया गया है।
- नागौर की पहचान बताती पंच गौरव पुस्तिका
- नागौर जिले की विशेषताओं को समेटती अनूठी पुस्तिका
- प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी पंच गौरव पुस्तिका
- नागौर की धरोहरों को दर्शाती ज्ञानवर्धक पहल
सुनील कुमार माथुर
जिला प्रशासन, नागौर ने हाल ही में पंच गौरव पुस्तिका, जिला नागौर का एक फोल्डर पुस्तिका के रूप में प्रकाशन किया है। इसमें नागौर जिले की पाँच विशेषताओं का जिक्र किया गया है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगी, वहीं आमजन के लिए भी ज्ञानवर्धक साबित होगी।
इस पंच गौरव पुस्तिका में नागौरी पान मैथी, मूंग, कबड्डी खेल व संत मीराबाई के स्मारक का संक्षेप में उल्लेख किया गया है, जो गागर में सागर भरने का प्रयास ही कहा जा सकता है। नागौरी पान मैथी अपनी विशेष सुगंध, स्वाद व गुणवत्ता के कारण विश्व भर में अपनी पहचान रखती है। इसी तरह नागौर जिले का मूंग भी विश्व भर में अपनी पहचान बनाए हुए है।
खेजड़ी राजस्थान राज्य का वृक्ष है, तो कबड्डी का खेल ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक खेला जाता है तथा यह भारतीय खेल है। मीराबाई स्मारक उनके जीवन, भक्ति व साहित्यिक योगदान को समर्पित है। मीराबाई स्मारक मीराबाई मंदिर के पास स्थित होने की वजह से यह पुस्तक पर्यटकों को भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इसका सारा खर्च राजस्थान सरकार वहन करे तो सोने में सुहागा होगा।
सुनील कुमार माथुर
सदस्य अणुव्रत लेखक मंच एवं
स्वतंत्र लेखक व पत्रकार
जोधपुर, राजस्थान







Nice collection