मां ने अपने नवजात बच्चे को जिंदा दफनाया

मां ने अपने नवजात बच्चे को जिंदा दफनाया, बच्चे की जांच व इलाज के बाद उसे स्वस्थ बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि थोड़ा सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ऑक्सीजन दी गई है। बच्चे का जन्म सात से आठ घंटे पूर्व हुआ होगा। उधर बच्चा मिलने से राजेश बहुत खुश हैं।
कानपुर देहात। मूसानगर थाना क्षेत्र के पुलंदर गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने प्राथमिक विद्यालय के पास बगीचे में जिंदा नवजात बच्चे को मिट्टी में दबा दिया। उधर से गुजर रहे दंपती ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकार उसे बाहर निकालकर जान बचाई।
चोरी करने घर में घुसा और फिर वहीं सो गया
दंपत्ति ने एम्बुलेंस बुलाकर सीएचसी ले गया। बच्चा अब स्वस्थ है। पुलंदर गांव निवासी राजेश ने बताया कि वह शुक्रवार शाम को पत्नी नीलम के साथ खेत से घर लौट रहे थे। प्राथमिक विद्यालय के पास बगीचे से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी, लेकिन कोई दिखा नहीं। आगे बढ़े तो एक जगह खोदी गई मिट्टी से आवाज आती सुनाई दी। बच्चे का हाथ भी नजर आया। इसके बाद बच्चे को बाहर निकाला।
बच्चे की जांच व इलाज के बाद उसे स्वस्थ बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि थोड़ा सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ऑक्सीजन दी गई है। बच्चे का जन्म सात से आठ घंटे पूर्व हुआ होगा। उधर बच्चा मिलने से राजेश बहुत खुश हैं। कहा कि उनकी तीन बेटियां हैं, भगवान ने एक बेटा दे दिया।
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।
One Comment