मोबाइल तोड़ रहा पति-पत्नी के कनेक्शन, बढ़ रही शिकायतों की संख्या

मोबाइल तोड़ रहा पति-पत्नी के कनेक्शन, बढ़ रही शिकायतों की संख्या, एक इंजीनियर की शादी के तीन साल बाद भी कोई बच्चा नहीं है। वहीं, पीएचडी कर रही पत्नी ने पति से कॅरिअर की खातिर और समय मांगा तो विवाद की स्थिति बन गई। सास उस पर मां बनने के लिए दबाव डालती है। इस कारण पति से विवाद चल रहा है।
मेरठ। मोबाइल फोन आपसी रिश्तों का कनेक्शन भी तोड़ रहा है। स्मार्टफोन की लत पति-पत्नी के बीच दरार का कारण बन रही है। परिवार परामर्श केंद्र में आ रहे मामले बता रहे हैं कि दंपती में विवाद की बड़ी वजह मोबाइल फोन और आपसी शक है। पिछले तीन वर्ष में पति और पत्नी के बीच विवाद के मामले डेढ़ गुना बढ़े हैं। ऐसे ही मामलों में दंपतियों की काउंसलिंग चल रही है।
इस वर्ष परिवार परामर्श केंद्र में आए 40 फीसदी मामले मोबाइल फोन से जुड़े हैं। पति-पत्नी एक-दूसरे पर फोन में उलझे रहने का आरोप लगा रहे हैं। उधर, कुछ मामलों में मोबाइल दंपती में अलगाव का कारण बना है। परिवार परामर्श केंद्र की आंचल शर्मा का कहना है कि ऐसे दंपतियों को काउंसलिंग कर समझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पतंजलि योगपीठ : ऑनलाइन मीटिंग में चल गई अश्लील फिल्म, हंगामा
केस एक: किठौर निवासी महिला ने बताया कि शादी के बाद पति पूरे दिन मोबाइल पर बात करने में लगे रहते थे। रात को भी देर तक घर नहीं आते थे। कॉल करने पर नंबर बिजी मिलता था। इससे परेशान होकर वह एक साल से मायके में है।
केस दो : कंकरखेड़ा निवासी महिला के इंजीनियर पति एक कंपनी में कार्यरत हैं। पत्नी को शक है कि पति के दूसरी महिला से संबंध हैं। उसी पर रुपये खर्च करता है। एक महीने से दंपती की काउंसलिंग की जा रही है।
केस तीन : एक इंजीनियर की शादी के तीन साल बाद भी कोई बच्चा नहीं है। वहीं, पीएचडी कर रही पत्नी ने पति से कॅरिअर की खातिर और समय मांगा तो विवाद की स्थिति बन गई। सास उस पर मां बनने के लिए दबाव डालती है। इस कारण पति से विवाद चल रहा है।
टोलकर्मी को कार चढ़ाकर 20 फीट तक घसीटा, देखें वीडियो…
…इसे भी पढ़ें
टूटते रिश्तों के प्रमुख कारण
- मोबाइल पर अधिक समय बिताना, परिवार को कम समय देना
- एक-दूसरे पर अधिक शक
- निजी मामलों में परिवार के अन्य सदस्यों की दखलंदाजी
- जिम्मेदारियां उठाने की क्षमता न होना
दंपतियों से जुड़े मामले-
वर्ष | शिकायतें | केस | निस्तारण | सुलह |
2021 | 2330 | 60 | 1790 | 580 |
2022 | 3153 | 162 | 2943 | 888 |
2023 | 3100 | 88 | 2080 | 716 (सितंबर तक) |
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।