उत्तराखण्ड समाचार

सदस्यता अभियान के लिए प्रत्येक बूथ तक पहुंच रहे विधायक बिशन सिंह चुफाल

सदस्यता अभियान के लिए प्रत्येक बूथ तक पहुंच रहे विधायक बिशन सिंह चुफाल… जहां सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा के मंत्री विधायक दिल्ली दौड़ लगा रहे थे वहीं दूसरी ओर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल एक जमीनी कार्यकर्ता की तरह ऊंची-ऊंची पहाड़ियों दूर दूर बसे गांवों मे पैदल चढाई चढकर भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने मे जुटे रहे।

पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने अद्भुत संगठन निष्ठा का परिचय देते हुए कीर्तिमान स्थापित किया है। पहाड़ की दुर्गम मानी जानी वाली डीडीहाट विधानसभा, जो नेपाल की सीमा तक लगी हुई है वहां प्रत्येक बूथ तक संगठन का विस्तार कर पार्टी को मजबूती प्रदान की है। डीडीहाट विधानसभा में 144बूथ हैं तथा मतदाताओं की संख्या 82849 है। प्रत्येक बूथ तक पहुंचकर बिशन सिंह चुफाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारीयों ने वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया।

अकेले डीडीहाट विधानसभा से 92 कार्यकर्ताओं ने 100 से अधिक सदस्य बनाने का कार्य किया है। डीडीहाट विधानसभा में आबादी बिखरी हुई है। गांव दूर-दूर बसे हुए हैं। इसके बावजूद गांव-गांव पहुंचकर बिशन सिंह चुफाल ने सदस्यता अभियान को प्रमुखता देते हुए दस हजार से अधिक सदस्य बनाये।विधानसभा डीडीहाट के नेपाल से लगे दो बूथ रणवा एवं चौड़ी पूर्ण रूप से नेटवर्क विहीन हैं। इसके साथ ही सीमावर्ती कई बूथों में नेपाली सिम का प्रयोग किया जाता है।

इन बूथों में ऑफलाइन सदस्य बनाने का कार्य किया जा रहा है। जहाँ अब तक 1100 ऑफ लाइन सदस्य बनाये जा चुके हैं। आज जहाँ नेता खुद की ब्रांडिंग में लगे हुए हैं, खुद का फेस चमका रहे हैं इन परिस्थितियों में बिशन सिंह चुफाल चुपचाप पार्टी की ब्रांडिंग में लगे हुए हैं। सदस्यता अभियान में नए मतदाताओं ने भी उत्साह दिखाया। विधायक बिशन सिंह चुफाल के आग्रह पर हजारों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली।खुद से पहले भाजपा है का आदर्श प्रस्तुत करने मे बिशन सिंह चुफाल सफल रहे।

जहां सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा के मंत्री विधायक दिल्ली दौड़ लगा रहे थे वहीं दूसरी ओर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल एक जमीनी कार्यकर्ता की तरह ऊंची-ऊंची पहाड़ियों दूर दूर बसे गांवों मे पैदल चढाई चढकर भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने मे जुटे रहे। वर्षों से विधायक चुफाल इसी तरह जमीनी कार्यकर्ता की तरह कार्य करने मे जुटे हैं ।

खादी ग्रामोद्योग से जुड़कर महिलाएं बना रही हैं अपनी पहचान : अंकित तिवारी


सदस्यता अभियान के लिए प्रत्येक बूथ तक पहुंच रहे विधायक बिशन सिंह चुफाल... जहां सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा के मंत्री विधायक दिल्ली दौड़ लगा रहे थे वहीं दूसरी ओर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल एक जमीनी कार्यकर्ता की तरह ऊंची-ऊंची पहाड़ियों दूर दूर बसे गांवों मे पैदल चढाई चढकर भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने मे जुटे रहे।

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights