
काठमांडू/नई दिल्ली | 14 सितंबर 2025, नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा हिंदी दिवस के संदर्भ में आयोजित विश्व हिंदी कविता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कविता के आधार पर गणपत लाल उदय को विश्व हिंदी रत्न मानद उपाधि सम्मान से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। ज्ञात हो कि गणपत लाल उदय की रचनाएं लगभग 400 से ज्यादा पुस्तकों में प्रकाशित हो चुकी हैं। इनकी एकल पुस्तकें सैनिक की कलम से, सेवा भक्ति के प्रतीक, देश भक्त हैं हम भारत के प्रकाशित हैं। साथ ही सीमा के प्रहरी व तिरंगा इनके संपादन में प्रकाशित हैं।
सैनिक कवि के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले गणपत लाल उदय लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड होल्डर, देशरत्न अवॉर्ड 2025, नेशनल आईकोन अवॉर्ड, ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड के साथ-साथ हजारों अवॉर्ड, रिवार्ड अपने नाम कर चुके हैं। आए दिन विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में इनकी रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। इनकी रचनाएं विदेशों में भी बहुत सराही जाती हैं। सैनिक कवि उदय देशसेवा के साथ साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।
शब्द प्रतिभा निष्ठा और लगन से देश-विदेश के कवि, लेखक और साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने का कार्य करती आई है, जो प्रशंसनीय है। आयोजित प्रतियोगिता में देश-विदेश से हजारों प्रतिभागियों की सहभागिता थी, जिसमें से उत्कृष्ट कविता के आधार पर 265 कवि-कवयित्रियों का चयन किया गया है। अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा कि कवि उदय बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, लेखक, देशभक्त, कवि हैं। इनके लेखन में सहजता और सरलता पाई गई है।
News Source : गणपत लाल उदय, अजमेर, राजस्थान